MP Road Accident: एमपी के शिवपुरी में ऑटो पर पलटा ट्रक, शादी करके लौट रहे दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत
खबर सार :-
MP Road Accident: यह एक्सीडेंट शनिवार को हुआ जब जोड़ा शादी के बाद अपने परिवार के साथ ऑटो-रिक्शा से अपने गांव लौट रहा था। एक्सीडेंट में दूल्हा-दुल्हन के साथ उनकी मां और भाभी की मौत हो गई। सभी को JCB की मदद से बचाया गया और हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
खबर विस्तार : -
MP Road Accident: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में शादी करके लौट रहे दूल्हा-दुल्हन सहित कुल चार लोगों की मौत हुई है। हादसे के बाद शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। ये दुर्घटना उस वक्त हुई जब एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े ऑटो रिक्शा पर जा पलटा गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। यह हादसा सिरसोद थाना क्षेत्र में टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास।
MP Road Accident: शादी करके लौट रहा था परिवार
मिली जानकारी के अनुसार तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी वीरेंद्र शाक्य की शादी शुक्रवार को शिवपुरी की संजय कॉलोनी निवासी राजेश्वरी शाक्य से हुई थी। बताया गया है कि यह शादी मंदिर में हुई और दोनों शनिवार को अपने घर लौट रहे थे। ऑटो में दूल्हे की मां अन्वेश शाक्य , बहन भूरिया शाक्य और अन्य परिजन सवार थे।
सिरसोद थाना क्षेत्र में टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास ऑटो कुछ देर के लिए खड़ा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे ऑटो पर पलट गया। इस दौरान ऑटो में बैठे लोग ट्रक के नीचे दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग ट्रक में भरी खाद की बोरियों के नीचे दबे लोगों को निकालने में जुट गए। तमाम कोशिशें के बाद जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी।
MP Road Accident: कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए लोग
काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी वीरेंद्र शाक्य, उनकी पत्नी राजेश्वरी शाक्य, मां अन्वेश शाक्य और बहन भूरिया शाक्य शामिल हैं। वहींं, उनके साथ कुछ लोग और भी थे जो ऑटो से नीचे उतर गए थे उनकी जान बच गई है।
मातम में बदली शादी की खुशियां
बताया जा रहा है कि शादी करके लौट रहे परिवार में शनिवार को एक और वैवाहिक कार्यक्रम था, जिसमें दूल्हे की बहन भूरिया की लगून रस्म भी आज ही होनी थी, जिसकी तैयारियां पूरी थीं, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15