Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक हादसे में 6 की मौत, टॉयलेट के लिए बस से उतरे थे यात्री, कंटेनर बना काल
खबर सार :-
Mathura Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस से उतरे यात्रियों को एक तेज़ रफ़्तार कंटेनर ट्रक ने कुचल दिया, जिससे छह यात्रियों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। बस दिल्ली से कानपुर जा रही थी, जब यात्रियों ने ड्राइवर से बाथरूम जाने के लिए बस रोकने को कहा, और ड्राइवर ने बस को सड़क के बीच में रोक दिया।
खबर विस्तार : -
Mathura Road Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर हुए एक सड़क हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब यात्री लघुशंका के लिए उतरे थे, तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया। यह हादसा थाना सुरीर क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास तड़के करीब पौने तीन बजे हुआ। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे की राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है।
Mathura Road Accident: लघुशंका के लिए बस से उतरे थे यात्री, कंटेनर ने कुचला
मिली जानकारी के मुताबिक बस दिल्ली के नांगलोई से कानपुर के रसूलबाद जा रही थी। इस दौरान सुरीर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन-88 के पास, यात्रियों ने ड्राइवर से लघुशंका के लिए बस रोकने को कहा। ड्राइवर ने बस को तय ग्रीन ज़ोन में रोकने के बजाय सड़क पर ही रोक दिया। जैसे ही यात्री लघुशंका के लिए बस से उतरे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ़्तार कंटेनर ट्रक ने बस में टक्कर मारते हुए सड़क पर खड़े यात्रियों को रौंद डाला।
इस हादसे में 6 लोगों की जान चल गई। इस हादसे में औरैया जिले के सरवा कटरा के सोनू, बस्ती जिले के अलेवाल के देवेश, कन्नौज के गणेश का पुरवा के असलम, दिल्ली के प्रेम नगर के रहने वाले संतोष और दो अन्य अज्ञात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से दो की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के समय मौसम साफ था और कोहरा नहीं था। सुरिर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि कंटेनर ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है।
Mathura Road Accident: सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान
उधर इस हादसे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भी संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15