Mathura: मथुरा में घर के अंदर 5 शव मिलने से फैली दहशत, मृतकों में पति-पत्नी समेत तीन मासूम बच्चे शामिल
खबर सार :-
Mathura मथुरा के खप्परपुर गांव में पांच लोगों की लाशें देखकर गांव वालों में दहशत फैल गई। आशंका है कि मौत की वजह ज़हरीली चीज़ हो सकती है।आत्महत्या या हत्या पुलिस दोनों ही एंगल से अभी इस मामले में जांच कर रही है।
खबर विस्तार : -
Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक घर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी समेत तीन मासूम बच्चे शामिल है। शुरुआती जांच से पता चला है कि परिवार ने ज़हरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की है। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घर के अंदर दीवार पर "अपनी मर्ज़ी से आत्महत्या" लिखा एक नोट मिला। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Mathura News: मृतकों में पति-पत्नी समेत 3 मासूम बच्चे शामिल
बता दें कि महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव के रहने वाले 35 साल के मनीष किसान थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मनीष, उसकी पत्नी सीमा (32), दो बेटियां हनी (5), प्रियांशी (4) और बेटे पंकज (2) की लाश घर के अंदर मिली है। साथ ही एक सुसाइड नोट भी मिला है। बताया जा रहा है कि मनीष की शादी आठ साल पहले मदनई सादाबाद से हुई थी। उसके दो और भाई हैं जो गांव में अलग-अलग मकानों में रहते हैं। मनीष इसी मकान में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। हालांकि इस परिवार के आत्महत्या करने की सही वजह अभी साफ नहीं है।
दीवार पर लिखा सुसाइड नोट
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह जब परिवार के लोग काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों को शक हुआ। लोगों ने खिड़की और दरवाजे से अंदर झांका तो घर के अंदर नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जब कमरे के अंदर गई तो उन्हें लाशों के पास दूध के गिलास पड़े मिले। इससे शुरुआती तौर पर शक है कि मौत का कारण कोई ज़हरीला पदार्थ हो सकता है, जो दूध में मिलाया गया था।
हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
घटना की वजह जानने के लिए पड़ोसियों, परिवार वालों और गांव वालों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। मथुरा के SSP ने बताया कि पुलिस को मौके पर दीवार पर लिखा एक सुसाइड नोट और उसकी एक कॉपी मिली है। मुकेश का फोन भी मिला है, जिसमें सुसाइड का वीडियो रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में मरने वाले ने सुसाइड की बात कही है। पोस्टमार्टम आने के बाद आगे की जांच की जाएगी। पुलिस अभी इस मामले में आत्महत्या और हत्या दोनों ही एंगल से जांच कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15