Mathura Yamuna Boat Accident: मथुरा में दर्दनाक हादसा, यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 की मौत
खबर सार :-
Mathura Yamuna Boat Accident: मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने से अब तक नौ लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन की टीम बचाव कार्य में लगी हुई है।
खबर विस्तार : -
Mathura Yamuna Boat Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा शुक्रवार को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक नाव यमुना नदी में पलट गई। वहीं यमुना नदी में डूबने से अब तक 10 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। जबकि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे है। उधर जानकारी होते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान जारी है। इस दर्दनाक हादसे पर CM योगी ने दुख जताया है।
Mathura Yamuna Boat Accident: पंजाब से आए थे श्रद्धालु
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर वृंदावन में यमुना नदी में टूरिस्टों को ले जा रही एक नाव पीपा पुल से टकराकर पलट गई, जिसमें 25 से 30 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही NDRF और SDRF की टीमें भी मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। अब तक 10 शव बरामद किए जा चुके है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि ये टूरिस्ट पंजाब के थे और वृंदावन घूमने आए थे।
डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि छह शव बरामद किए गए हैं और लापता लोगों को ढूंढने की कोशिशें जारी हैं। बताया जा रहा है कि नाव पर दो दर्जन से ज़्यादा टूरिस्ट सवार थे। स्टेट डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (SDRF) और नेशनल डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (NDRF) की टीमें और करीब 50 लोकल गोताखोर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
सीएम योगी ने जताया दुख
इस हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए कहा कि मथुरा जिले में नाव पलटने की दुर्घटना में लोगों की मौत बहुत दुखद और दिल दहला देने वाली है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू और राहत ऑपरेशन करने और घायलों का सही इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। वह भगवान श्री राम से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें, दुखी परिवारों को यह बहुत बड़ा नुकसान सहने की ताकत दें और घायलों को जल्द ठीक करें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15