माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, प्रियांशी यादव और आर्य पांडे बने टॉपर
खबर सार :-
अयोध्या ज़िले के मसूधा विकास खंड के अंतर्गत अमाउना रानी बाज़ार में स्थित माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज ने 2025-26 की UP बोर्ड परीक्षाओं में सराहनीय परिणाम हासिल किए हैं। हाई स्कूल वर्ग में प्रियांशी यादव ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि इंटरमीडिएट वर्ग में आर्या पांडे ने 87.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।
खबर विस्तार : -
अयोध्याः अयोध्या जनपद के विकासखंड मसौधा अंतर्गत अमौना रानी बाजार स्थित माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2025-26 के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। बृहस्पतिवार शाम को घोषित हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में प्रियांशी यादव ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने सभी को गौरवान्वित किया है। इसके अलावा सृष्टि यादव ने 93.17 प्रतिशत, आदेश श्रीवास्तव ने 92.5 प्रतिशत, आस्था पांडे ने 92 प्रतिशत, साहस यादव ने 91.3 प्रतिशत तथा मनीषा ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन विद्यार्थियों ने अपने मेहनत और लगन से यह साबित किया कि निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में आर्य पांडे ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। काजल ने 84 प्रतिशत, कुमकुम ने 83.8 प्रतिशत, आकांक्षा मौर्य ने 82.4 प्रतिशत, जैनब और अंशू ने 82 प्रतिशत, जबकि खुशी और मीनाक्षी ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की मेरिट सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया। इन सभी छात्रों ने अपनी मेहनत और अनुशासन के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय के इस शानदार परिणाम से पूरे परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल है। जैसे ही परिणाम घोषित हुए, विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में जश्न की लहर दौड़ गई। विद्यालय में मिठाइयां बांटी गईं और सभी ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया है। प्रबंधक माधव प्रसाद पाठक और प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार पाठक ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन का प्रमाण है।
इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक ज्ञानेंद्र पाठक, उज्ज्वल पाठक, उपेंद्र पाठक, प्रेम प्रकाश पांडे, अमित पांडे, महेश पांडे, केशव रामपाल, पिंकी उपाध्याय, शिवगेश, पुष्कर दत्त तिवारी, सत्यनाम यादव, उप प्रधानाचार्य ओ.पी. पांडे, माया वर्मा, अर्चना चौधरी, पप्पी शुक्ला, अंकिता यादव, दिव्या, नंदिनी, संजना विश्वकर्मा, रंजन विश्वकर्मा, रिंकी, पिंकी पांडेय, अंकित यादव, रश्मि तिवारी, सुमन तिवारी, सेजल गुप्ता सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने कहा कि यह सफलता केवल शुरुआत है, आगे विद्यार्थियों को और मेहनत कर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करना है।
विद्यालय में इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अभिभावकों ने भी विद्यालय के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और बच्चों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। यह परिणाम एक बार फिर साबित करता है कि समर्पण, अनुशासन और सही शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15