झांसी में सट्टा गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी
खबर सार :-
अपराध और अपराधियों के खिलाफ अपनी जारी मुहिम के तहत, झांसी पुलिस ने सट्टेबाजों को निशाना बनाते हुए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान में, पुलिस दर्जनों सट्टेबाजों सख्ती से कार्रवाई कर रही है। मुखबिरों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर, सट्टा लगाने और सट्टेबाजी में मदद करने दोनों ही कामों में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
खबर विस्तार : -
झांसीः झांसी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सट्टा खेलने और खिलाने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने 3 मई को मुखबिर की सूचना पर दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध सट्टा कारोबार में हड़कंप मच गया है।
दो आरोपी मौके से गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राहुल गौतम पुत्र परमानंद, निवासी नैनागढ़ और जयपाल राजपूत पुत्र निरंजन राजपूत, निवासी अठौंदना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके से पकड़कर उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और 2 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों के मोबाइल में एक ऑनलाइन वेबसाइट एक्टिव थी, जिस पर सट्टे से संबंधित लेनदेन किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार “admin 1 xbeats 247.com” नामक वेबसाइट खुली पाई गई, जिस पर लगातार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन चल रहा था। इसके अलावा अभियुक्तों के डिजिटल वॉलेट से 44 लाख 66 हजार रुपये के क्वाइन भी बरामद हुए हैं, जो ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े बताए जा रहे हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मोबाइल फोन के जरिए tex99co, mein/ledger और agent.tex99.com जैसी वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे न केवल सट्टा खिलाते हैं बल्कि स्वयं भी इसमें भाग लेते हैं।
पुलिस लगातार कर रही कार्रवाई
आरोपी जयपाल ने पुलिस को बताया कि उसने लगभग 28,000 रुपये ऑनलाइन सट्टे में जीते थे, जिन्हें लेने वह राहुल के पास आया था, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पाण्डेय, उप निरीक्षक संत प्रकाश त्रिपाठी, उप निरीक्षक शमशुल हसन, हेड कांस्टेबल राघवेंद्र कुमार और कांस्टेबल मुकेश कुमार शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अवैध सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और डिजिटल माध्यम से चल रहे अपराधों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। झांसी पुलिस की इस कार्रवाई को सट्टा माफिया के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15