झांसी में 9–10 मई को PGT परीक्षा, प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम
खबर सार :-
कलेक्ट्रेट के नए ऑडिटोरियम में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता झांसी के अपर जिला मजिस्ट्रेट और परीक्षा नोडल अधिकारी—शिव प्रताप शुक्ला ने की। इस बैठक का उद्देश्य लेक्चरर (स्नातकोत्तर शिक्षक) के पद के लिए आयोजित होने वाली दो-दिवसीय लिखित परीक्षा (2022) की तैयारियों की समीक्षा करना था।
खबर विस्तार : -
झांसीः आगामी 9 और 10 मई 2026 को आयोजित होने वाली प्रवक्ता (पीजीटी) लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में अपर जिलाधिकारी एवं नोडल अधिकारी परीक्षा शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
यह परीक्षा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही है, जो शहर के 6 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि वे परीक्षा केंद्रों का पुनः भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, निर्बाध विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और दिव्यांगजनों के लिए रैंप जैसी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिए। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, एंड्रॉयड फोन आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जाए, ताकि किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों का उपयोग रोका जा सके। विशेष रूप से महिला अभ्यर्थियों की तलाशी केवल महिला शिक्षिकाओं द्वारा ही कराई जाएगी। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।
परीक्षा पारदर्शिता के संपन्न कराने की तैयारी
बैठक में यह भी तय किया गया कि परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन, जुलूस या जनसभा की अनुमति नहीं होगी। बिना अनुमति लाउडस्पीकर के उपयोग पर भी पूरी तरह रोक रहेगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटोस्टेट की दुकानों को परीक्षा अवधि में बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की अनुचित गतिविधि न हो सके।
प्रशासन ने परीक्षा के मद्देनजर झांसी जनपद में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 लागू कर दी है। सभी संबंधित अधिकारियों और मजिस्ट्रेटों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि इस धारा का कड़ाई से पालन कराया जाए। परीक्षा के दौरान सभी 6 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 2 सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने केंद्रों पर तैनात रहेंगे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा ने परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 9 मई को पहली पाली में 2117 और दूसरी पाली में 1875 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं 10 मई को पहली पाली में 2308 और दूसरी पाली में 1521 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली गई हैं और परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और अनुशासन के साथ संपन्न कराया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15