झांसी में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार
खबर सार :-
झाँसी पुलिस ने शहर के भीतर IPL सट्टेबाजी में मदद करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए, नवाबाद पुलिस ने छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी विवेक यादव को गिरफ्तार किया है।
खबर विस्तार : -
झांसीः पुलिस ने आईपीएल मैचों पर चल रहे एक बड़े ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि कई अन्य फरार बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई नवाबाद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वीरेंद्र राय बसेरा फार्म हाउस के पास करगुवा जी मार्ग पर की।
पुलिस पर किया हमला
जानकारी के अनुसार, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी ने भागने के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने की नीयत से देशी तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आत्मरक्षा में कार्रवाई की और आरोपी विवेक यादव पुत्र चंदन सिंह, उम्र 29 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया।
मौके से पुलिस ने चार मोबाइल फोन बरामद किए, जिनमें कई ऑनलाइन सट्टा वेबसाइटें सक्रिय पाई गईं, जिनमें VKT99, VANKY12.com, MAX24.com, VIVEKIII, DLF99.com, EX99.com और TEX99.com शामिल हैं। इन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से आईपीएल मैचों पर अवैध सट्टा संचालित किया जा रहा था।
जामा तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 22,400 रुपये नकद और एक देशी तमंचा 315 बोर भी बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह चला रहा था, जो मोबाइल ऐप और वेबसाइटों के जरिए सट्टा संचालन करता था।
13 बैंक खाते फ्रीज
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के मोबाइल और डिजिटल खातों में लगभग 1.56 करोड़ “कॉइन्स” और अलग-अलग बैंक खातों में करीब 25 लाख रुपये के लेनदेन के सबूत मिले हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि इस अवैध कारोबार से गिरोह ने लगभग 70 लाख रुपये की संपत्ति अर्जित की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए 13 बैंक खातों में मौजूद 25 लाख रुपये की राशि को फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के संगठित अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
एसएसपी ने यह भी बताया कि इस मामले में कई अन्य आरोपी वांछित हैं, जिनमें सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र साहू, हर्ष साहू, निशांत यादव उर्फ रोलेक्स, अरुण यादव, अंकित यादव और कुलदीप दिवाकर शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और उनकी संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि झांसी में जुआ और सट्टा जैसे अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस कार्रवाई में आईपीएस प्रशिक्षु विनय कुमार यादव और नवाबाद पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने इस सफल अभियान के लिए पूरी टीम को 25,000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15