100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट में नाम आने पर आशीष उपाध्याय दिल्ली से गिरफ्तार
खबर सार :-
झांसी नवाबाद थाना पुलिस ने 100 करोड़ रुपये के ऑनलाइन मैच बेटिंग सिंडिकेट के मास्टरमाइंड आशीष उपाध्याय को चाणक्यपुरी, नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उसकी गैर-कानूनी संपत्ति की जांच के लिए गैंगस्टर जांच चल रही है।
खबर विस्तार : -
झांसीः झांसी में ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए नवाबाद थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी आशीष उपाध्याय को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह मामला करीब 100 करोड़ रुपये के ऑनलाइन मैच सट्टा सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
तीन सटोरियों को पहले ही किया जा चुका है अरेस्ट
बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल को पुलिस ने तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने आशीष उपाध्याय का नाम उजागर किया और करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण ट्रांजैक्शन की जानकारी भी दी। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। मामले की भनक लगते ही आशीष उपाध्याय झांसी से फरार होकर दिल्ली पहुंच गया, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 1 मई को उसे चाणक्यपुरी से गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया।
आरोपी के राजनीतिक संबंधों को लेकर भी चर्चा है। बताया जाता है कि वह लंबे समय से सत्ताधारी दल से जुड़ा रहा है और खुद को सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में प्रस्तुत करता रहा है। सोशल मीडिया पर उसके कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह अपने राजनीतिक जुड़ाव की बात करता नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और किसी भी आरोपी को उसके प्रभाव या पहचान के आधार पर राहत नहीं दी जाएगी।
अवैध संपत्तियों की जांच जारी
इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस सिंडिकेट में कई अन्य बड़े नाम शामिल हो सकते हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को रडार पर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
इधर, झांसी पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ रखा है। हाल के दिनों में दर्जनों सटोरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने भी पुलिस को इस अभियान में पूरा सहयोग देने की बात कही है। प्रशासन का कहना है कि जिले को सट्टेबाजी जैसे अवैध कारोबार से मुक्त कराने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14