Jhansi Medical College: संविदा डॉक्टरों की नौकरी पर खतरा, प्रिंसिपल के फैसले से मचा हड़कंप
खबर सार :-
झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 15–20 वर्षों से कार्यरत 50 से अधिक संविदा चिकित्सकों के नवीनीकरण पर रोक लगा दी गई है। प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार के इस फैसले के खिलाफ डॉक्टरों ने शिकायत की है और आरोप लगाया है कि 75 नए डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया नियमों के विरुद्ध शुरू की गई है। मामले की शिकायत उच्च स्तर तक भेजी गई है।
खबर विस्तार : -
झांसीः महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आधा सैकड़ा से ऊपर चिकित्सक कॉन्ट्रैक्ट पर तैनात है और वह लगभग पिछले 15-20 साल से अपनी सेवाएं इस मेडिकल कॉलेज में दे रहे हैं। लेकिन इस बार उनके रिंन्यूअल पर खतरा होने से उनकी नौकरी खतरे में आ गई है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर शिव कुमार द्वारा इस बार इन संविदा चिकित्सकों के नवीनीकरण पर रोक लगा दी है साथ ही साथ उन्होंने 75 नए चिकित्सकों की नई नियुक्ति की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है।
फैसले से भड़के संविदा चिकित्सक
प्रिंसिपल के इस फैसले से मेडिकल कॉलेज में खलबली मच गई है एवं संविदा चिकित्सक भड़क गए हैं। अब इन चिकित्सकों ने उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय लखनऊ को शिकायती पत्र भेज दिए हैं और प्रधानाचार्य के इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है। चिकित्सकों ने आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य ने सरकार के नियमों के विरुद्ध जाकर नवीनीकरण पर रोक लगाई है उनके द्वारा नई नियुक्ति प्रक्रिया भी नियम के विरुद्ध है।
उन्होंने इस शिकायत में यह भी कहा है कि वे लोग पिछले 15 20 वर्षों से मेडिकल कॉलेज में निरंतर सेवाएं दे रहे हैं। करोना काल में भी मरीज की सेवा की है। जबकि प्रधानाचार्य ने सुप्रीम कोर्ट व शासन आदेश का उल्लंघन करते हुए उनके नवीनीकरण पर रोक लगाई है। इन चिकित्स्कों की मांग है कि प्रधानाचार्य के इस निर्णय पर रोक लगाई जाए। इन संविदा चिकित्सकों की मांग को सदर विधायक रवि शर्मा एवं गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने भी सपोर्ट किया है।
मुख्यमंत्री से की गई शिकायत
उनके सपोर्ट में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के प्रमुख सचिव महानिदेशक स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री को ईमेल के माध्यम से शिकायत की है। वही गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री बृजेश पाठक के झांसी आगमन पर मुलाकात की और प्रधानाचार्य की शिकायत करते हुए नवीनीकरण पर लगी रोक हटाने की मांग की है। इस बारे में सदर विधायक रवि शर्मा का कहना है कि मेडिकल कॉलेज के कुछ डॉक्टर कॉन्ट्रैक्ट के नवीनीकरण पर रोक हटवाने को लेकर उनसे मिले थे। उनके द्वारा सुप्रीम कोर्ट और शासन आदेश भी दिखाया गया था। इस विषय में प्रधानाचार्य शिवकुमार से बात नहीं हो पाई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन ?
इसकी शिकायत ईमेल के माध्यम से प्रमुख सचिव महानिदेशक स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से की गई है। जवाहरलाल राजपूत विधायक गरौठा का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में संविदा पर लगे चिकित्सकों ने नवीनीकरण पर रोक लगने की शिकायत की है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के झांसी आगमन पर प्रधानाचार्य की शिकायत करते हुए नवीनीकरण पर रोक हटवाने की मांग की गई है। समाधान न होने पर उच्च स्तर पर शिकायत कर नवीनीकरण पर रोक हटावाई जाएगी।
इन संविदा चिकित्सकों का प्रधानाचार्य पर यह भी आरोप है की इस कॉलेज में तीन चिकित्सकों के कांटेक्ट का रिनुअल कर दिया गया है उनका कहना है कि यदि रोक लगानी है तो सभी के नवीनीकरण पर रोक लगाई जाए। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा है कि लखनऊ से जनप्रतिनिधियों की सिफारिश पर इन तीन चिकित्सकों का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू किया गया है। आरोप लगाया है कि फरवरी महीने में तीन नए चिकित्सकों की भी कॉन्ट्रैक्ट पर भरती की गई है जिसका ना तो विज्ञापन निकाला गया और ना ही भर्ती प्रक्रिया के नियम का पालन किया गया है। प्रधानाचार्य द्वारा शासन आदेश एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का खुला उल्लंघन किया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15