झांसी में चोरों का कहर, 3 घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
खबर सार :-
झाँसी में एक ही रात में, चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़े और नकदी के साथ-साथ ज़ेवर भी चुरा ले गए। बताया जा रहा है कि चोर लाखों रुपये की कीमती चीज़ें और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
खबर विस्तार : -
झांसीः मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में ग्राम बुखारा में एक ही रात में अज्ञात चोरों ने तीन सूने घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
कैसे की हुई घटनाएं
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात चोरों ने सुनसान पड़े मकानों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सबसे पहले चोरों ने काशी प्रसाद पुत्र पूरन लाल के घर को निशाना बनाया। घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए, जो उनके बच्चे की शादी के लिए तैयार करवाए गए थे। घटना के समय परिवार के सदस्य मजदूरी के सिलसिले में बाहर गए हुए थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया।
इसके बाद चोरों ने भगवान दास के मकान में भी ताले तोड़े, हालांकि वहां से उन्हें कोई कीमती सामान नहीं मिल सका। लेकिन तीसरी घटना में प्रेमदास पुत्र हरिदास के पुत्र अर्जुन के घर में घुसकर चोरों ने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए और नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि चोर बड़ी आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
सुबह जब परिजन घर लौटे और टूटे हुए ताले देखे तो उनके होश उड़ गए। तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। हाल ही में एरच क्षेत्र में एक ज्वैलर्स के यहां हुई चोरी का मामला भी अभी तक अनसुलझा है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना और बढ़ गई है।
पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
गांव के लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, जिन घरों में चोरी हुई है उनके मालिक दिल्ली गए हुए थे। उनके लौटने के बाद ही सही आंकलन हो पाएगा कि कुल कितनी कीमत का सामान चोरी हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29