कालाबाजारी पर पुलिस की पैनी नजर, प्रशासन ने कहा- सर्वर लोड है असली विलेन
खबर सार :-
कुकिंग गैस की कमी को लेकर फैली अफ़वाहों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है। बता दें कि गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर बुक करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिससे लोग परेशान हैं। वहीं प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।
खबर विस्तार : -
झांसीः महानगर में कुकिंग गैस की कथित कमी और उससे जुड़ी अफवाहों का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं में असमंजस और चिंता का माहौल बन गया है। बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए कंपनियों के आधिकारिक नंबरों पर कॉल कर रहे हैं, लेकिन लगातार प्रयास करने के बावजूद बुकिंग नहीं हो पा रही है। इतना ही नहीं, गैस कंपनियों द्वारा जारी मोबाइल ऐप भी कई जगह काम नहीं कर रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है।
एजेंसी संचालकों ने मुख्यालय को दी जानकारी
जब परेशान उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी संचालकों से संपर्क किया तो उन्होंने भी तकनीकी समस्या का हवाला देते हुए असमर्थता जताई। एजेंसी संचालकों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या की जानकारी कंपनी मुख्यालय को दे दी है। उनका दावा है कि सामान्य से कई गुना अधिक कॉल आने के कारण सिस्टम पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है, जिसके चलते सर्वर बार-बार फेल हो जा रहा है।
जिला पूर्ति कार्यालय के अनुसार गैस बुकिंग के लिए बनाए गए सर्वर की क्षमता प्रति सेकंड लगभग 100 बुकिंग की है, लेकिन वर्तमान में एक साथ 500 से अधिक कॉल और रिक्वेस्ट आ रही हैं। इसी भारी लोड के कारण सर्वर बार-बार ठप हो जाता है, जिससे बुकिंग प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इस स्थिति से गैस एजेंसियों के कर्मचारी भी परेशान नजर आ रहे हैं।
गैस एजेंसी संचालकों ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। समस्या केवल बुकिंग सिस्टम में आ रही तकनीकी दिक्कतों के कारण पैदा हुई है। उनका कहना है कि सर्वर की समस्या जल्द ही ठीक कर ली जाएगी और उसके बाद बुकिंग सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी। साथ ही यह भी बताया गया है कि उपभोक्ता 25 दिन पूरे होने के बाद ही गैस की दोबारा बुकिंग कर सकते हैं।
प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट
एजेंसी संचालकों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 25 दिन से पहले बुकिंग करने का प्रयास न करें, ताकि सर्वर पर अनावश्यक लोड कम हो सके और व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। इसके बावजूद महानगर के उपभोक्ताओं में असमंजस का माहौल बना हुआ है।
कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके मोबाइल नंबर पर गैस सिलेंडर बुक होने और डिलीवरी होने का एसएमएस आया, जबकि उन्हें वास्तविक रूप से सिलेंडर नहीं मिला। ऐसे मामलों में आशंका जताई जा रही है कि किसी अन्य व्यक्ति ने उनके नंबर का उपयोग कर सिलेंडर की डिलीवरी प्राप्त कर ली। इन आरोपों को लेकर भी गैस एजेंसियों पर सवाल उठ रहे हैं।
इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पूर्ति निरीक्षक, भारत गैस और इंडेन गैस के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, ताकि लोग अपनी शिकायत या समस्या सीधे दर्ज करा सकें।
अफवाह से बचने की अपील
जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने भी अधिकारियों को जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 176 पेट्रोल पंप और 54 गैस एजेंसियों के माध्यम से ईंधन और गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है और वर्तमान में आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं है।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कालाबाजारी करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। झांसी रेंज के आईजी आकाश कुलहरी ने बताया कि सभी गैस एजेंसी संचालकों को नियमानुसार गैस सिलेंडर की आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि झांसी, ललितपुर और जालौन की एसओजी टीमों के साथ-साथ सभी थाना पुलिस को भी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14