Jhansi Heat Wave Preparation : भीषण गर्मी को लेकर जिलाधिकारी ने कसी कमर, जूम मीटिंग में तैयारी अधूरी मिलने पर सहायक नगर आयुक्त को लगी फटकार
खबर सार :-
Jhansi Heat Wave Preparation : झाँसी जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जूम मीटिंग के जरिए भीषण गर्मी और लू से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की। कार्य में लापरवाही और अधूरी जानकारी पर सहायक नगर आयुक्त को कड़ी फटकार लगाई गई।
खबर विस्तार : -
झाँसी: जनपद में आसमान से बरसती आग और रिकॉर्ड तोड़ तापमान के बीच प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बढ़ती गर्मी और 'लू' (Heat Wave) के खतरों को देखते हुए जूम ऐप के माध्यम से एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीएम का सख्त तेवर भी देखने को मिला, जहाँ पर्याप्त जानकारी और तैयारी के साथ बैठक में न जुड़ने पर उन्होंने सहायक नगर आयुक्त वीरेंद्र श्रीवास्तव की जमकर क्लास लगाई।
Jhansi Heat Wave Preparation : 5-6 दिनों का 'रेड अलर्ट', जनहानि रोकना प्राथमिकता
जिलाधिकारी ने बैठक में स्पष्ट किया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 5 से 6 दिनों तक जनपद में तापमान में भारी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। उन्होंने कहा, "इस भीषण गर्मी में किसी भी प्रकार की जनहानि को रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।" इसके लिए उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और ग्रामीण इलाकों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। आपदा विशेषज्ञ को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिदिन तापमान की स्थिति से समाचार पत्रों के जरिए जनता को अवगत कराएं।
Jhansi Heat Wave Preparation : अस्पतालों में 'कोल्ड रूम' की व्यवस्था, डॉक्टरों को अलर्ट रहने के निर्देश
बैठक के दौरान चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने बताया कि सभी सीएचसी (CHC) और पीएचसी (PHC) पर ओआरएस, आईवी फ्लूड और जरूरी दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज में 15 और जिला अस्पताल में 10 अतिरिक्त कोल्ड रूम तैयार करने की जानकारी ली। उन्होंने सभी एमओआईसी (MOIC) को निर्देश दिए कि इमरजेंसी के पास वाटर कूलर और तीमारदारों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था हो।
Jhansi Heat Wave Preparation : चौराहों पर प्याऊ और रैन बसेरों में राहत के इंतजाम
डीएम ने नगर निगम और नगर पालिकाओं को निर्देश दिए कि शहर के व्यस्ततम चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मंडियों में वाटर कूलर व प्याऊ की तत्काल व्यवस्था की जाए। सामाजिक संगठनों के सहयोग से किए जा रहे कार्यों की भी मॉनिटरिंग के आदेश दिए गए। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर रैन बसेरों के संचालन और नगर निगम की स्क्रीन पर 'क्या करें-क्या न करें' की एडवाइजरी प्रसारित करने को कहा।
Jhansi Heat Wave Preparation : अग्निकांड और पशुओं की सुरक्षा पर जोर
गर्मी के कारण बढ़ रही आगजनी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यदि कोई अग्निकांड या लू से प्रभावित होता है, तो उसे 24 घंटे के भीतर सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि बेजुबान पशुओं के लिए छायादार स्थानों और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी पोस्टर और पंपलेट भी रिलीज किए गए। इस वर्चुअल मीटिंग में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, एडीएम वरुण कुमार पाण्डेय, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15