झांसी में बनेगा मंडलीय अस्पताल, 100 बेड का कैंसर वार्ड भी होगा शामिल
खबर सार :-
चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यक्रमों विशेष रूप से झाँसी और चित्रकूटधाम मंडलों में 'राज्य समीक्षा मिशन' के लिए—की समीक्षा बैठक कमिश्नरेट सभागार में आयोजित की गई।
खबर विस्तार : -
झांसीः झांसी मंडल को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जल्द ही यहां एक नए मंडलीय अस्पताल का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 100 बेड का आधुनिक कैंसर वार्ड भी शामिल होगा। इस प्रस्ताव पर उच्च स्तर पर विचार-विमर्श किया गया है और भूमि उपलब्धता सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
यह निर्णय चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आयोजित स्टेट रिव्यू मिशन की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन अमित कुमार घोष (आईएएस) ने की। बैठक में सचिव एवं मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. पिंकी जोवल (आईएएस) और मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने कहा कि झांसी जैसे महत्वपूर्ण जनपद में बेहतर और समुचित स्वास्थ्य सेवाओं की अत्यंत आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मंडलीय चिकित्सालय के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि नए अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए 100 बेड का विशेष विंग स्थापित करने की योजना है, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय स्तर पर एमबीबीएस चिकित्सकों की तैनाती तत्काल सुनिश्चित की जाए। साथ ही वेटिंग लिस्ट तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि किसी चिकित्सक के अनुपस्थित रहने की स्थिति में तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों।
बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के समय पर संचालन को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि यदि कोई केंद्र बंद पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
सचिव डॉ. पिंकी जोवल ने कहा कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निजी नर्सिंग होम के नवीनीकरण को नियमों के अनुसार सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।
बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान, मुख्यमंत्री आरोग्य मेला और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी बढ़ाई जाए।
स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा
इसके अलावा, झांसी मंडल में स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों का मासिक मूल्यांकन लागू करने की सराहना की गई। अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने और उनके मनोबल को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर महानिदेशक चिकित्सा सेवाएं, परिवार कल्याण, प्रशिक्षण, राज्य क्षय रोग अधिकारी सहित झांसी और चित्रकूटधाम मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी और चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह परियोजना झांसी मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के साथ ही मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14