जौनपुर में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, शव के टुकड़े कर ठिकाने लगाने निकला आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने गर्लफ्रेंड की गला रेतकर हत्या कर दी, जिसके बाद उसने शव के टुकड़े कर दिए।
खबर विस्तार : -
Girlfriend Murder Case: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिले में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने शव के कई टुकड़े कर दिए। शव मिलने के महज 14 घंटों में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी हेमल खखरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि गिरफ्तारी से पहले पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है।
जौनपुर में गर्लफ्रेंड की गला रेतकर हत्या कर, शव के किए टुकड़े
उत्तर प्रदेश के जौनपुर से आई इस खौफनाक वारदात ने हर किसी के रुह कंपा दिए हैं। आरोपी हेमल की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने बताया कि मोबाइल में चैट को लेकर दोनों में विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने युवती को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि आरोपी हत्या करने के बाद शव को छिपाने की फिराक में था, इस दौरान पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक जौनपुर के मडियाहू थाना क्षेत्र के रानीपुर बाईपास के पास रविवार की सुबह एक युवती का क्षत-विक्षत शरीर का टुकड़ा मिला। जानकारी में बताया गया कि शव को काली पन्नी में लपेटा मिला। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
चैट को लेकर हुई दोनों में बहस
स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के धड़ का हिस्से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई। शव के बाकी हिस्सों को छुपाने के इरादे से ले जा रहे आरोपी हेमल पुलिस की नजर में आ गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पुलिस को बताया कि वह गुजरात के भावनगर का निवासी है। फिलहाल वह मडियाहू कस्बे के टीचर्स कॉलोनी में रहता है। 4 जुलाई को वह युवती को वाराणसी के बाबतपुर से अपने रुम पर लाया। वहां उसने युवती के फोन में चैट देखा, जिसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। कुछ समय बाद दोनों में सुलह भी हो गया, लेकिन रात में हेमल ने जब युवती नींद में थी, तो गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।
शव को छुपाने की फिराक में पकड़ा गया आरोपी
हेमल ने बताया कि हत्या करने के बाद उसने बाजार से काली पन्नी खरीदी और युवती के शव को गड़ासे से कई टुकड़ किए। टुकड़े करने के बाद उसने शव को पन्नी में पैक किया और रानीपुर बाईपास के पास फेंक दिया। इसके बाद शव के बाकी हिस्सों को रामनगर ब्लॉक मोड़ के आगे पुलिया के पास फेंक दिया। जब उसे पता चला कि पुलिस ने रामनगर के पास वाले शव को बरामद कर लिया है तो वह बाकी के हिस्सों को छिपाने के लिए रात में निकला, लेकिन पहले से ही गश्त में लगी पुलिस ने उसे धर दबोचा, हालांकि इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी की, जिसके बाद पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में उसका हाफ मर्डर करना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
ये भी पढ़ें: साढ़ू के घर खौफनाक कांड! पत्नी की हत्या, फिर पति ने लगा ली फांसी, मची सनसनी
अन्य प्रमुख खबरें
-
डूटा ने की 12 कॉलेजों के शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति की मांग
2026-08-20
-
लखनऊ में बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन को मारकर खुद किया सुसाइड
2026-08-20
-
धार्मिक स्थल और रेलवे की बाउंड्री बने बाधा: सीपरी बाजार से नंदनपुरा के बीच सड़क चौड़ीकरण पर संकट
2026-08-20
-
गुजरात में जहरीली शराब पीने से अब तक 7 की मौत, 28 अस्पताल में भर्ती
2026-08-20
-
अब नई तकनीक से जुड़ेंगी पटरियां, रेलवे का ऐलान
2026-08-20
-
फिरोजपुर में शादी से इनकार: फोटो में कोई और, मंडप में कोई और
2026-08-20
-
गुजरात में जहरीली शराब से 4 की मौत के बाद धरपकड़ तेज, 4 हिरासत में
2026-08-20
-
मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
2026-08-20
-
गौतमबुद्ध नगर में बढ़ रहे डेंगू के मरीज, 15 सोसाइटियों को नोटिस
2026-08-20
-
JPSC-JSSC की परीक्षाएं रद्द करने के विरोध में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
2026-08-19
-
असम में अब कोचिंग सेंटरों के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य
2026-08-19
-
गुजरातः रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद परिवार बीमार, बच्ची की मौत
2026-08-19
-
JPSC-JSSC परीक्षा व्यवस्था में होगा सुधार, सरकार ने लिए तीन बड़े फैसले
2026-08-19
-
वाराणसीः भारी बारिश से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, छत पर हो रही गंगा आरती
2026-08-18
-
इसौली के धम्मौर पहुंची कलश वंदन यात्रा, संत रविदास के संदेश का किया प्रसार
2026-08-18