साढ़ू के घर खौफनाक कांड! पत्नी की हत्या, फिर पति ने लगा ली फांसी, मची सनसनी
खबर सार :-
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दंपती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को प्रथम दृष्टया पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका है। मामले की जांच जारी है।
खबर विस्तार : -
भीलवाड़ाः भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के आमली बरड़ोद गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। साढ़ू के घर ठहरे एक दंपती के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला, जबकि उसका पति फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अन्य सभी पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
हमीरगढ़ थाना प्रभारी सुनील बेड़ा ने बताया कि बड़लियास थाना क्षेत्र के बनकाखेड़ा निवासी कालू जाट (30) अपनी पत्नी दुर्गा देवी (28) के साथ रविवार शाम करीब सात बजे आमली बरड़ोद स्थित अपने साढ़ू जगदीश जाट के घर मिलने आए थे। दोनों ने परिवार के साथ भोजन किया और रात वहीं रुके।
सुबह खेत जाने के दौरान आया फोन, पत्नी को वापस बुलाया
सोमवार सुबह जगदीश जाट, उसकी पत्नी और दुर्गा देवी खेत में गुलाब के फूल तोड़ने के लिए निकले। रास्ते में कालू का फोन आया कि बच्चे की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें तुरंत घर लौटना है। इस पर जगदीश दुर्गा को वापस घर छोड़ने आया। बताया जा रहा है कि जगदीश ने घर पर ताला लगाने की बात कही, लेकिन दंपती ने कहा कि वे स्वयं निकल जाएंगे। इसके बाद जगदीश खेत लौट गया। कुछ समय बाद जब वह वापस आया तो घर के अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए।
पत्नी बेड पर मृत, पति फंदे से लटका मिला
कमरे में दुर्गा देवी का शव बेड पर पड़ा था, जबकि कालू का शव ओढ़नी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही हमीरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर हमीरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की सूचना मृतक कालू के परिजनों को बनकाखेड़ा तथा दुर्गा के पीहर मंडफिया क्षेत्र के सालरिया गांव में दी गई।
प्रथम दृष्टया हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कालू ने पहले अपनी पत्नी का गला दबाया तथा लोहे की पट्टी (फेट) से हमला कर उसकी हत्या की। इसके बाद उसने ओढ़नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस एसएचओ का कहना है कि मामला अत्यंत संवेदनशील है। दंपती के बीच किसी प्रकार का विवाद, पारिवारिक तनाव या अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों और संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।
गांव में पसरा मातम
एक साथ पति-पत्नी की मौत की खबर फैलते ही आमली बरड़ोद और बनकाखेड़ा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। हर कोई यह जानने की कोशिश करता रहा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि खुशहाल दिखने वाले इस परिवार पर इतनी बड़ी त्रासदी टूट पड़ी। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ सकेगा।
यह भी पढ़ेंः-Greater Noida AC Blast: दनकौर के एक घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
अन्य प्रमुख खबरें
-
शाहपुरा पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस की तैयारी, गांवों पर नजर
2026-10-04
-
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा-2025 संपन्न, 2572 परीक्षार्थी हुए शामिल
2026-10-04
-
हेमंत सोरेन ने झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित
2026-10-04
-
उत्तराखंड कैबिनेटः कर्मचारियों को देना होगा संपत्ति ब्योरा
2026-10-04
-
इंडिया कारपेट एक्सपो: बोले योगी- कारीगरों को मिल रहा मंच
2026-10-04
-
अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, हैंड ग्रेनेड बरामद
2026-10-04
-
CM योगी भदोही में 'इंडिया कारपेट एक्सपो' के स्वर्ण जयंती संस्करण का करेंगे शुभारंभ
2026-10-04
-
मध्य प्रदेश से 10 दिन पहले मानसून की विदाई, सर्द होने लगीं रातें
2026-10-04
-
MP को नशा मुक्त बनाने के लिए ध्वस्त किया जाएगा पूरा नेटवर्क: CM यादव
2026-10-04
-
पौधों से बदली झांसी मंडल की सूरत, तैयार हो रहा हरित गलियारा
2026-10-03
-
इतिहास भारतीय ज्ञान परंपरा में 'पंचम वेद' है: डॉ.बालमुकुंद पांडे
2026-10-03
-
यूपी में 15 IAS और 23 PCS अफसरों का हुआ तबदला, देखें पूरी लिस्ट
2026-10-03
-
हिमाचल से मानसून की विदाई, राज्य में सामान्य से 11 फीसदी कम हुई बारिश
2026-10-03
-
पश्चिम बंगाल में सेवा सेतु अभियान शुरू, 10 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
2026-10-03
-
अभिजीत दीपके समेत 500 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
2026-10-03