अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप से सम्मानित हुए अयोध्या के दंत चिकित्सक डॉ. एस.एच. मेहदी
खबर सार :-
जिले के एक सीनियर और जाने-माने डेंटिस्ट डॉ. एस.एच. मेहदी को चिकित्सा के क्षेत्र में सालों की लगन, सेवा और बेहतरीन योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।इस उपलब्धि पर जनपद के चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने डॉ. एस.एच. मेहदी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
खबर विस्तार : -
अयोध्या: जनपद के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित दंत चिकित्सक डॉ. एस.एच. मेहदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। चिकित्सा सेवा, निरंतर शिक्षा और नवाचार के प्रति वर्षों की प्रतिबद्धता के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय सतत दंत शिक्षा महाविद्यालय की प्रतिष्ठित अधिसदस्यता (फेलोशिप) से नवाजा गया। यह सम्मान कर्नाटक के मंगलुरु में आयोजित एक भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया गया।
मरीजों के लिए किए उल्लेखनीय कार्य
इस कार्यक्रम में देश-विदेश से आए प्रख्यात दंत चिकित्सक, शिक्षाविद, शोधकर्ता और चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित रहे। फेलोशिप सम्मान उन चिकित्सकों को दिया जाता है जिन्होंने दंत चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर अध्ययन, आधुनिक तकनीकों के प्रयोग और मरीजों को समर्पित सेवाओं के माध्यम से उल्लेखनीय कार्य किया हो। डॉ. मेहदी को यह सम्मान मिलना न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि अयोध्या जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी के लिए भी गर्व का विषय है।
कई वर्षों से दे रहें सेवाएं
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. एस.एच. मेहदी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लंबे चिकित्सकीय सफर, गुरुओं के मार्गदर्शन और परिवार व सहयोगियों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दंत चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के साथ आत्मविश्वास भी प्रदान किया जा सकता है। यह अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप उन्हें भविष्य में और अधिक गुणवत्ता युक्त सेवाएं देने तथा नई पीढ़ी के चिकित्सकों को मार्गदर्शन देने की प्रेरणा देगी।
डॉ. मेहदी पिछले कई वर्षों से अयोध्या में दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वे आधुनिक उपकरणों और नवीनतम तकनीकों के माध्यम से मरीजों को उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराने के लिए जाने जाते हैं। उनके इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान से न केवल चिकित्सा जगत में उनकी प्रतिष्ठा और बढ़ी है, बल्कि युवा दंत चिकित्सकों को भी निरंतर सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15