Indore Fire: कार चार्जिंग के दौरान विस्फोट, घर में लगी भीषण आग...परिवार के 7 लोग जिंदा जले
खबर सार :-
Indore Fire : इंदौर की एक रिहायशी इमारत में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। पुलिस और दमकल विभाग ने मौके से तीन लोगों को बचाया, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
खबर विस्तार : -
Indore Fire: मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तीन-मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। आग की लपटों में फंसकर 7 लोगों की जान चली गई है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य और रिश्तेदार थे। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सूचना पर पहुंची दमकल (Fire Brigade) की टीम ने सफलतापूर्वक आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि जब घर में आग लगी तो उस समय परिवार के कुछ रिश्तेदार भी घर पर मौजूद थे, क्योंकि घर में 16 फरवरी को शादी थी। वहीं हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
Indore Fire: चार्जिंग प्वाइंट पर हुआ धमाका
बता दें कि यह हादसा बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे तिलक नगर के पास बृजेश्वरी एन्क्लेव इलाके में हुआ। शुरुआती जांच में पता चला है कि देर रात घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक कार (EV) चार्ज हो रही थी, तभी शॉर्ट सर्किट के कारण घर के अंदर आग लग गई। आग लगने के दौरान चार गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग तेजी से फैल गई। गनीमत रही जिस वक्त घर के अंदर आग लगी उस समय लगभग 15 गैस सिलेंडर और रखे हुए थे; अगर वे भी फट जाते, तो स्थिति और भी ज़्यादा भयावह हो सकती थी।
आग की भीषणता का अंदाज़ा घर को देखकर ही लगाया जा सकता है; पूरी इमारत जलकर राख हो गई है। घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। आग लगते ही पड़ोसियों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं और पुलिस तथा दमकल विभाग दोनों को सूचित किया। एक पड़ोसी ने बताया कि पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुँचने से पहले ही, वे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब रहे थे।
मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य
मृतकों में मनोज पुगलिया की बहू सिमरन, विजय सेठिया (65) उनकी पत्नी सुमन सेठिया (60) और बेटा छोटू सेठिया (22), मनोज (65), राशि सेठिया (12) और टीनू (35) की भी जान गई है। जबकि, तीन को झुलसने की अवस्था में रेस्क्यू किया गया और अस्पताल में भर्ती कराया था। इनमें 6 साल के बच्चे तन्मय की मौत हो गई। झुलसने वालों में मनोज पुगलिया के दो बेटे सौरभ और हर्षित के साथ हर्षित शामिल हैं।
हादसे की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक तीन-मंजिला मकान के बाहर एक कार चार्ज की जा रही थी। उन्होंने बताया कि चार्जिंग पॉइंट पर धमाका हुआ और कार से भड़की आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। अधिकारी ने आगे बताया कि घर के दरवाजों पर इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे हुए थे, जिसके कारण पुलिस के लिए उन्हें तोड़कर घर में प्रवेश करना मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
जिले में कुछ दिन पहले भी लगी थी आग
गौरतलब है कि हाल के दिनों में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है; जिले में पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग जगहों पर आग लगने की कई खबरें सामने आई हैं। अभी पिछले सोमवार को ही देवास में भी भीषण आग लगने की खबर आई थी। गनीमत रही कि उस घटना में किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई। दमकलकर्मी अनुभव चंदेल ने बताया था कि उस आग पर काबू पाने के लिए 10 से 12 फायरकर्मी लगाए गए थे। रविवार को दिल्ली के अंधेरिया मोड़ पर स्थित 'नेचर बाजार' में भीषण आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। आग की चपेट में आने के बाद 50 से ज़्यादा दुकानें जलकर राख हो गईं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15