Himachal Rain: हिमाचल में भारी बारिश ने मचाया तांडव, मंडी में बस स्टैंड डूबा...कई बड़े वाहन बहे, तीन की मौत
खबर सार :-
Mandi Cloudburst: मंडी ज़िले के सरकाघाट और धर्मपुर इलाकों में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। भारी बारिश के बाद सोन खड्ड उफान पर आ गई और बादल फटने जैसी स्थिति पैदा हो गई। अचानक आई इस आपदा से भारी नुकसान हुआ है।
खबर विस्तार : -
Himachal Heavy Rain: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। सबसे ज़्यादा नुकसान धर्मपुर बाज़ार में हुआ। बादल फटने से धर्मपुर बस स्टैंड पर खड़ी HRTC की कई बसें और कई वाहन बह गए। साथ आसपास की दुकानें भी तबाह हो गई। जबकि कई इलाकों में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इस दौरान लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
Himachal Rain: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बताया जा रहा है कि इस घटना में करोड़ों रुपये के जान-माल का नुकसान हुआ है। वहीं तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 6 से 7 लोगों के लापता होने की भी खबर है, जिनमें कुछ प्रवासी मज़दूर और स्थानीय लोग शामिल हैं। रात भर अफरा-तफरी मची रही और लोगों ने छतों पर चढ़कर अपनी किसी तरह जान बचाई। पुलिस और प्रशासन ने रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर राहत कार्य शुरू किया।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार रात 11 बजे से जिले के ज़्यादातर जगहों पर बारिश हो रही है। बारिश इतनी तेज है कि लोग अपने घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। खड्ड के आसपास रहने वाले लोगों के घरों और दुकानों में मलबा घुस गया है। इससे घर के बाहर खड़ी दर्जनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। लोगों को घरों से बाहर न निकलने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Mandi Cloudburst: बस स्टैंड डूब... कई वाहन बहे
डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि धर्मपुर में बारिश ने इतना कहर बरपाया कि पूरा बस स्टैंड डूब गया और बसों समेत कई गाड़ियां बह गईं। इस घटना में अब कई लोगों के लापता होने की भी खबर है। भारी बारिश के कारण यहां बहने वाली सोन खड्ड का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि रात से ही भारी बारिश के बीच पुलिस और बचाव दल मैदान में डटे हुए हैं। लोगों को सुरक्षित निकालने का काम रात से ही जारी है। उन्होंने बताया कि घरों में पानी घुसने से कई लोग ऊपरी मंजिल पर शरण लेने को मजबूर हुए हैं। यहां एक छात्रावास में 150 बच्चे थे, उन्हें भी दूसरी और तीसरी मंजिल पर भेज दिया गया है। घरों और दुकानों में मलबा घुस गया है।

Shimla Landslide: शिमला में भूस्खलन के कारण कई सड़कें बंद
दूसरी ओर, शिमला के हिमलैंड क्षेत्र में भी भारी भूस्खलन हुआ, जिसके कारण कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। इसके कारण शिमला की मुख्य जीवनरेखा सर्कुलर रोड बंद हो गई और लोगों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। शिमला के बीसीएम क्षेत्र में पेड़ उखड़ने और भूस्खलन के कारण कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
Himachal Weather: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
उधर मौसम विभाग ने शिमला ने बिलासपुर, मंडी, शिमला, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों तक बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है, लेकिन अभी मानसून के पूरी तरह से विदा होने के कोई संकेत नहीं हैं। कई इलाकों में अभी भी रूक रूककर बारिश का दौर जारी है जिस कारण बाकी राहत एवं बचाव कार्यों में दिक्कतें पेश आ रही हैं। पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
हिमाचल को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, 320 नई PG मेडिकल सीटों को मंजूरी
2026-10-24
-
ग्वालियर के दारुल कुरान मदरसे में पहुंचा बाल आयोग, 26 बच्चे रेस्क्यू
2026-10-23
-
बिहार के सीवान में पटाखा बनाते समय जोरदार विस्फोट, 7 की मौत, 5 शव मिले
2026-10-23
-
कोलकाता भगदड़ की फोरेंसिक रिपोर्ट में वेंटिलेशन की कमी का खुलासा
2026-10-23
-
बाढ़ का LUCKNOW में भी रहा असर, बजट के लिए मुख्यमंत्री से मिलीं महापौर
2026-10-23
-
बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
2026-10-23
-
हरियाणाः बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से अंधेरे में डूबे कई शहर और गांव
2026-10-23
-
टाटानगर से जयपुर के बीच 26 अक्टूबर से शुरू होगी सीधी ट्रेन सेवा
2026-10-23
-
दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच जारी
2026-10-23
-
अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज, 56 घाटों की मार्किंग शुरू
2026-10-22
-
UP में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, विंध्यवासिनी धाम में आए 22 लाख भक्त
2026-10-22
-
पूरे शहर में मच्छरों की भरमार, कई माहल्लों में कभी नहीं हुई फागिंग
2026-10-22
-
यूपी के 18 मंडलों में शुरू होगा 'Blue DotsAI' प्लेटफॉर्म
2026-10-22
-
MLC शिक्षक चुनाव 2026 को लेकर मऊ में निष्पक्ष चुनाव की तैयारी पूरी
2026-10-22
-
फिल्मी कलाकारों की रामलीला ने बनाया रिकॉर्ड, 74 करोड़ दर्शक पहुंचे
2026-10-22