महिला सिपाही संग कमरे में मिला पति, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, जमकर हुआ बवाल
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक प्रेम कहानी खुलासा हुआ है, जिसमें एक महिला ने अपने सिपाही पति को दूसरी लड़की के साथ देखा तो उसे बुरी तरह पीट दिया।
खबर विस्तार : -
Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऐसी प्रेमी कहानी का पर्दाफाश हुआ है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। दरअसल एक महिला ने अपने सिपाही पति को दूसरी महिला सिपाही के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद वह आगबबूला हो गई। मौके पर जमकर हंगामा हुआ और पत्नी ने पति को पीट दिया।
हमीरपुर में पत्नी ने सिपाही पति को अवैध संबंध के मामले में पीटा
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक सिपाही की पत्नी ने अपने पति को बुरी तरह पीट दिया और पति को पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल महिला का पति सिपाही के पद पर है और प्रतापगढ़ के महिला थाने में तैनात एक महिला सिपाही से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। सिपाही की पत्नी ने बताया कि उसकी तीन महीने की बच्ची है। जिस महिला से उसके पति का प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसकी पहले से ही दो शादियां हो चुकी हैं। उन दो शादियों में एक की मौत हो गई है और दूसरे से तलाक चल रहा है। इसके अलावा महिला सिपाही का एक युवक के साथ शारीरिक शोषण के मामले में केस भी चल रहा है। पीड़ित महिला के पति के साथ उसका चौथा संबंध था। पीड़ित महिला की बड़ी बहन ने जानकारी दी की, दोनों के बीच चल रहे संबंध के बारे में जब एसपी को जानकारी मिली तो उन्होंने सिपाही पति को निलंबित कर दिया और महिला को चेतावनी दी।
सिपाही को निलंबित किया जा चुका है
पीड़ित महिला ने बताया कि निलंबित होने के बाद भी उसका पति महिला सिपाही के संपर्क में था। वह प्रतापगढ़ स्थित पुलिस लाइन में उससे हर रोज मिलने जाता था। जब इस बात की जानकारी उसकी पत्नी को हुई तो उसने महिला सिपाही के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद महिला सिपाही का हमीरपुर में ट्रांसफर हो गया। इस समय महिला सिपाही हमीरपुर की पुलिस लाइन में काम कर रही है, और शहर के एक मुहल्ले में किराए के मकान में रहती है। पीड़िता की बड़ी बहन के मुताबिक महिली सिपाही 23 जून को हमीरपुर आई। उसी समय से पीड़िता के पति के साथ रह रही है। इसके अलावा जिस किराए के मकान में वह रह रही थी, वहां उसने सिपाही को अपना पति बताया था।
पीड़िता ने कड़ी कार्रवाई की मांग की
बीते 3 जुलाई की रात सिपाही की पत्नी और उसकी बड़ी बहन समेत घर के अन्य लोग सुबह तीन बजे के समय पुलिस के साथ उसके कमरे पर पहुंच गए। जहां दोनों को धर दबोचा। पीड़िता ने अपने पति को बुरी तरह पीटा। हालांकि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने मामले को शांत कराया और दोनों को कोतवाली ले गए। सिपाही की पत्नी ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें: जौनपुर में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, शव के टुकड़े कर ठिकाने लगाने निकला आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
अन्य प्रमुख खबरें
-
झांसी में नहीं मिला ‘पशु जन औषधि केंद्र’ योजना को रफ्तार, एक भी सहकारी समिति ने नहीं किया आवेदन
2026-07-17
-
2026-07-17
-
सुलतानपुर में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 50 लीटर कच्ची शराब बरामद
2026-07-17
-
प्रधानाचार्य के तबादले के विरोध में फूटा जनाक्रोश, पैदल मार्च कर विधायक आवास पहुंचे छात्र-ग्रामीण
2026-07-17
-
Co-operative Society Scam: आमरण अनशन को मिलेगा सचिन पायलट का समर्थन, शनिवार को धरना स्थल पहुंचेंगे
2026-07-17
-
केन-बेतवा परियोजना को लेकर ग्रामीणों का चिता आंदोलन जारी, उमंग सिंघार ने लगाए अनियमितताओं के आरोप
2026-07-17
-
छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, बंपर फसल की बढ़ी उम्मीद
2026-07-17
-
2.45 लाख हेक्टेयर जमीन को मिलेगा सिंचाई का पानी, सीएम ने स्लीमानाबाद टनल को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
2026-07-17
-
2026-07-17
-
थप्पड़ का बदला लेने के लिए 15 साल की किशोरी को चौथी मंजिल से दिया धक्का? आरोपी गिरफ्तार
2026-07-17
-
मुर्शिदाबाद में स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, तीन छात्रों समेत चार की मौत
2026-07-17
-
देश की सबसे लंबी वाॅटर टनल का निर्माण अंतिम चरण में, आज निरीक्षण करेंगे सीएम मोहन यादव
2026-07-17
-
मेरठ में कोचिंग संचालिका की संदिग्ध मौत, पार्टनर पर हत्या का आरोप
2026-07-17
-
अमृत भारत योजनाः मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों की बदली तस्वीर, PM मोदी आज करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
2026-07-17
-
2026-07-16