Gujarat: मेहसाणा में मातम में बदली खुशियों की जर्नी, डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, परिवार के 5 सदस्यों की गई जान
खबर सार :-
Mehsana Road Accident: गुजरात के मेहसाणा जिले में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे पांच लोगों की मौत हो गई। ये एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। 5 लोगों की मौत सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया।
खबर विस्तार : -
Gujarat Mehsana Road Accident: गुजरात के मेहसाणा जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
Mehsana Road Accident: डिवाइडर से टकराई कार पलटी
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के पाली जिले के भावनगर इलाके का एक परिवार शादी में शामिल होकर खुशी-खुशी अहमदाबाद के रामोल लौट रहा था। जैसे ही उनकी इको कार ऊंझा-मेहसाणा हाईवे पर उनावा के पास पहुंची, ड्राइवर ने अचानक कंट्रोल खो दिया और तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और बचाव कार्य शुरू किया। इसी के साथ ही खुशियों का सफर मातम में बदल गया।
हादसे में परिवार के 5 सदस्यों की मौत
इस दुखद सड़क हादसे में पिता-पुत्र, एक महिला और एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। हादसे में रामलाल कुमावत, कोमल कुमावत, कैलाश कुमावत, एक बच्चा और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उनावा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस हादसे के बाद पूरे कुमावत समाज और उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है।
Valsad Accident: वलसाड में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत
इससे पहले गुजरात के वलसाड जिले में कपराडा-नानपोंढा हाईवे पर कुंभघाट के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मरने वाले कपराडा तालुका के अंबा जंगल गांव के रहने वाले थे। एक्सीडेंट के समय कार में सात लोग थे, जिनमें पांच पुरुष और दो महिलाएं थीं।
एक्सीडेंट कुंभघाट में एक तीखे मोड़ पर हुआ, जिसे अधिकारी पहले ही एक्सीडेंट-प्रोन एरिया बता चुके हैं। ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार बुरी तरह डैमेज हो गई और उसमें बैठे लोग अंदर फंस गए। पुलिस के मुताबिक, पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल लोगों को पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी भी मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या सात हो गई।
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14