गुजरात में इबोला संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव, सरकार ने कहा- अफवाहों से बचें
खबर सार :-
कांगो से गुजरात आए इबोला संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने नागरिकों से अफवाहों से बचने की अपील की है।
खबर विस्तार : -
अहमदाबाद: गुजरात के स्वास्थ्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रफुल पानशेरिया ने गुरुवार को जानकारी दी कि कांगो से आए इबोला वायरस से संक्रमित होने के संदिग्ध एक मरीज की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और न ही उन पर विश्वास करें और घबराहट से बचें।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने लिखा, "कांगो से आए इबोला वायरस के एक संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे किसी भी डर या घबराहट का शिकार न हों, अफवाहों से दूर रहें और केवल स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।" एक अन्य पोस्ट में प्रफुल पानशेरिया ने लिखा, "गुजरात सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क, सुसज्जित और जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
अफ्रीका से लौटे एक व्यवसायी समेत 4 क्वारंटाइन
इससे पहले स्वास्थ्य अधिकारियों ने अफ्रीका से आए एक व्यवसायी समेत 4 लोगों को क्वारंटाइन किया था। गुजरात के शिक्षा मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने बुधवार को यह जानकारी साझा की थी। मंत्री के अनुसार 37 वर्षीय व्यवसायी एमोरी लोकोला लगभग 5 से 7 दिन पहले मुंबई पहुंचे और उसके बाद वडोदरा गए। वडोदरा पहुंचने पर बुखार आने के बाद व्यवसायी को बैंकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। राज्य स्वास्थ्य विभाग को मिली जानकारी के आधार पर उन्हें अहमदाबाद सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां इबोला के मामलों के लिए एक विशेष आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
WHO के दिशा-निर्देश के बाद बढ़ी सतर्कता
यह ध्यान देने योग्य है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इबोला के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए जाने के बाद कई राज्यों ने अपनी निगरानी के प्रयासों को तेज कर दिया है। ये दिशा-निर्देश WHO द्वारा डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो और युगांडा में इबोला वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर जारी किए हैं। इबोला वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण युगांडा और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो में 'सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल' घोषित कर दिया गया है।
यह भी पढे़ंः-इबोला संकट गहराया: WHO ने जताई गंभीर चिंता, रूस ने ‘बुंडीबुग्यो’ स्ट्रेन के खिलाफ नई वैक्सीन बनाने का किया दावा
अन्य प्रमुख खबरें
-
त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को डीएम सख्त, दिए निर्देश
2026-11-05
-
हिमाचल में 10 नवंबर से बदलेगा मौसम, बर्फबारी के आसार
2026-11-05
-
देवा मेले में जावेद अली के गीतों पर झूमे दर्शक, गूंजी तालियां
2026-11-05
-
हापुड़ः दिवाली से पहले बड़ी कार्रवाई,16 क्विंटल खोया जब्त
2026-11-05
-
देहरादून में अमित शाह का दौरा 6 को, बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
2026-11-04
-
lucknow : शहर की सफाई के लिए निगम ने शुरू किया अभियान, छठ पूजा तक रखा जाएगा ध्यान
2026-11-04
-
MP में देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकने के लिए चलेगा विशेष अभियान
2026-11-04
-
रेलवे ने रील्स और व्लॉग्स पर की सख्ती, बिना अनुमति शूटिंग पर होगी कार्रवाई
2026-11-04
-
दीपावली से पहले MP में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
2026-11-04
-
पीएम मोदी ने सीएम नायडू को किया फोन, चक्रवातों के नुकसान का लिया जायजा
2026-11-04
-
झांसी के अस्पतालों में आईसीयू मानकों की जांच शुरू, स्वास्थ्य विभाग सख्त
2026-11-04
-
बांदा के अतर्रा में रेलवे स्टेशन के पास फायरिंग, दो युवक घायल
2026-11-04
-
MP में कम हुआ तूफान मुरासु का असर, छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट
2026-11-04
-
झांसी क्राफ्ट मेला आतिशबाजी दुकान टेंडर विवाद, वेबसाइट से गायब हुई निविदा
2026-11-03
-
झांसी मंडल के 63वें कमिश्नर बने कृष्ण कुमार, संभाला पदभार
2026-11-03