Greater Noida Deepika Murder Case: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, जांच में जुटी पुलिस
खबर सार :-
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। दीपिका के शरीर पर गहरी चोटें पाई गईं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 10 गहरी चोटों का ज़िक्र है। उसके शरीर पर बेरहमी के कई गंभीर निशान दिखे।
खबर विस्तार : -
ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में नवविवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। रिपोर्ट में दीपिका के शरीर पर कई गंभीर बाहरी और अंदरूनी चोटों का उल्लेख किया गया है, जिससे परिजनों के आरोपों को बल मिला है।
अंदरूनी रक्तस्राव की हुई पुष्टि
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार दीपिका के शरीर पर कई स्थानों पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। रिपोर्ट में दाहिने चेहरे पर लगभग 12 सेंटीमीटर लंबी सूजन दर्ज की गई है। इसके अलावा बाईं कोहनी और बाएं हाथ पर गहरी चोटें मिली हैं। दाहिनी जांघ पर लगभग 38 सेंटीमीटर लंबा गहरा नीला दबाव चिन्ह पाया गया, जबकि बाएं घुटने पर हड्डी तक गहरा घाव होने की बात सामने आई है।
रिपोर्ट में कमर और पेट के निचले हिस्से में भी चोट के निशान दर्ज किए गए हैं। दाहिने इलियक क्रेस्ट के ऊपर बड़े आकार का गोलाकार कंट्यूजन पाया गया। हाथों के चारों ओर चोटों के निशान और बाएं कान से रक्तस्राव की पुष्टि भी हुई है। सीने और पेट के बाईं ओर दबाव एवं घर्षण के गहरे निशान मिलने से यह मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।
पोस्टमॉर्टम में यह भी सामने आया कि दीपिका के मस्तिष्क के मध्य और बाईं ओर हेमेटोमा यानी रक्त का थक्का पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार तिल्ली फटी हुई थी, जबकि बाईं किडनी पीली अवस्था में मिली। शरीर के कई हिस्सों में अंदरूनी रक्तस्राव की पुष्टि हुई है। हृदय के चैम्बर खाली पाए गए हैं, जो गंभीर शारीरिक आघात की ओर संकेत करते हैं।
रिपोर्ट में साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि शरीर पर मिली गंभीर बाहरी और आंतरिक चोटें किसी भारी आघात का परिणाम हो सकती हैं। विशेष रूप से मस्तिष्क में हेमेटोमा और तिल्ली का फटना हिंसक चोटों की ओर इशारा करता है। हालांकि, विसरा को सुरक्षित कर विषैले पदार्थों की जांच के लिए भेजा गया है, जिसके बाद मौत के कारणों को लेकर और स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
दहेज प्रताड़ना का आरोप
मृतका की मां सरोज नागर ने बताया कि घटना की रात करीब एक बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी छत से गिर गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने यह नहीं बताया कि दीपिका कैसे गिरी और घटना किन परिस्थितियों में हुई। परिवार का कहना है कि पिछले आठ महीनों से दीपिका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
घटना से पहले पिता से हुई थी फोन पर बात
परिवार वालों के अनुसार 17 मई की दोपहर दीपिका ने अपने पिता को फोन कर बताया था कि उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और दहेज की मांग को लेकर दबाव बना रहे हैं। फोन पर बात करते समय वह रो रही थी। इसके बाद उसके पिता एक रिश्तेदार के साथ शाम करीब सात बजे जलपुरा पहुंचे और ससुराल पक्ष से बातचीत की।
परिवार का कहना है कि समझौते की कोशिश के बाद वे वापस लौट आए, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें फोन आया कि दीपिका छत से गिर गई है और उसे शारदा अस्पताल ले जाया गया है। दीपिका के पिता का आरोप है कि जब वे अस्पताल पहुंचे तो उनकी बेटी ऑपरेशन थिएटर में थी और उसके शरीर पर मारपीट के स्पष्ट निशान थे।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर दीपिका की हत्या की गई और बाद में घटना को हादसा दिखाने के लिए उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। परिवार ने यह भी दावा किया कि आरोपी प्रभावशाली लोग हैं और वे मामले को दबाने की कोशिश कर सकते हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः-Greater Noida : नवविवाहिता ने छत से कूद कर दी जान, दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14