सुल्तानपुर में नये हनुमान घाट का शिलान्यास, 171.21 लाख की लागत से होगा भव्य निर्माण
खबर सार :-
योगी आदित्यनाथ की “वंदन योजना” के तहत सुलतानपुर के बढ़ैयाबीर वार्ड में गोमती नदी तट पर नये हनुमान घाट का भूमि पूजन पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने किया। 171.21 लाख की लागत से पक्का घाट, हाल, शौचालय व सौंदर्यीकरण कार्य होंगे, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
खबर विस्तार : -
सुल्तानपुरः योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी “वंदन योजना” के अंतर्गत नगर क्षेत्र वार्ड बढ़ैयाबीर, सुलतानपुर में गोमती नदी के तट पर स्थित पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थल पर नये हनुमान घाट के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल द्वारा सम्पन्न कराया गया।
मंजूर की गई धनराशि
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि आदि गंगा मां गोमती के किनारे स्थित यह कच्चा घाट वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र रहा है। स्थानीय सभासदों व नागरिकों द्वारा इसे सीताकुण्ड घाट की तर्ज पर विकसित करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। पालिका द्वारा प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति देते हुए 171.21 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की गई।
परियोजना के अंतर्गत 50 मीटर × 17 मीटर क्षेत्रफल में सीढ़ीयुक्त पक्का घाट, 350 वर्गमीटर इंटरलॉकिंग मार्ग, दो बड़े हाल, पांच सीट का शौचालय, दो हाईमास्ट लाइट, वृक्षारोपण, इंटरलॉकिंग पाथवे एवं अन्य सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे। घाट निर्माण पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं को नियमित स्नान-पूजन के साथ छठ, पूर्णिमा, अमावस्या व अन्य पर्वों पर विशेष अनुष्ठान हेतु दूर नहीं जाना पड़ेगा।
पालिकाध्यक्ष का व्यक्त किया आभार
साथ ही यह स्थल भविष्य में एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होकर स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगा । वरिष्ठ साहित्यकार कमल नयन पाण्डेय ने इसे नगरवासियों के लिए बड़ी राहत बताया, वहीं भाजपा नेता रामचन्द्र मिश्र ने कहा कि सरकार शहरी विकास के साथ-साथ प्राचीन धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार को भी प्राथमिकता दे रही है। कार्यक्रम संयोजक सभासद प्रवीण मिश्र ने कहा कि वर्षों से श्रद्धालुओं को हो रही असुविधा अब दूर होगी। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और इस महत्वपूर्ण पहल के लिए पालिकाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14