कौन हैं फलाहारी महाराज जिन्होंने सीएम योगी से की है होली के समय मुस्लिम दुकानदारों को रंग और गुलाल बेचने से रोकने की मांग
खबर सार :-
होली से पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश शर्मा उर्फ फलाहारी महाराज ने सीएम योगी को पत्र लिखकर यूपी में धार्मिक व राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है। फलाहारी महाराज ने होली के समय मुस्लिम दुकानदारों को रंग व गुलाल बेचने से रोकने की मांग की है। फलाहारी महाराज ने पत्र में रंगों की शुद्धता को लेकर गंभीर आशंका जताई है। फलाहारी महाराज कठोर संकल्पों के लिए पहले से ही चर्चा में हैं।
खबर विस्तार : -
मथुरा : उत्तर प्रदेश में होली से पहले धार्मिक और राजनीतिक माहौल गर्म होता नजर आ रहा है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश शर्मा उर्फ फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने मांग की है कि होली के दौरान मुस्लिम दुकानदारों को रंग और गुलाल बेचने से रोका जाए।
रंगों की शुद्धता को लेकर गंभीर जताई आशंका
फलाहारी महाराज ने अपने पत्र में रंगों की शुद्धता को लेकर गंभीर आशंकाएं जताई हैं। उनका आरोप है कि कुछ हिंदू विरोधी तत्व त्योहार की पवित्रता भंग करने के लिए रंगों में कांच के टुकड़े या अन्य अशुद्ध चीजें मिला सकते हैं। अगर ये लोग इसकी बिक्री शुरू कर देंगे तो हिंदुओं के लिए परेशानी हो सकती है। दिनेश शर्मा उर्फ फलाहारी महाराज ने कहा, "किसी भी अप्रिय घटना या धार्मिक भावनाओं को आहत होने से रोकने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों को हिंदू त्योहारों के व्यापार से दूर रखा जाना चाहिए।
प्रमुख मंदिरों के पास मुस्लिम व्यापारियों को अस्थायी स्टॉल लगाने की न दी जाए अनुमति
महाराज ने यह भी मांग उठाई है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि समेत प्रमुख मंदिरों के आसपास मुस्लिम व्यापारियों को अस्थायी स्टॉल लगाने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने इन गतिविधियों को तथाकथित लव जिहाद जैसी साजिशों से जोड़ते हुए कहा कि हिंदुओं के पवित्र त्योहारों से जुड़े सामान की बिक्री केवल सनातनी व्यापारियों द्वारा ही की जानी चाहिए।
फलाहारी महाराज अपने कठोर संकल्पों के कारण पहले भी चर्चा में रहे हैं। उनका दावा है कि उन्होंने पिछले चार वर्षों से अन्न का त्याग कर रखा है और केवल फलाहार पर जीवन यापन कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक जन्मभूमि परिसर से मस्जिद पूरी तरह नहीं हटती, वे सामान्य भोजन ग्रहण नहीं करेंगे और अपना अनशन जारी रखेंगे।
आर्थिक बहिष्कार और सामाजिक सौहार्द पर फिर बहस हुई तेज
इस मांग ने एक बार फिर आर्थिक बहिष्कार और सामाजिक सौहार्द की बहस को तेज कर दिया है। एक पक्ष इसे धार्मिक सुरक्षा और पवित्रता से जोड़कर देख रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसे सामाजिक भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब के खिलाफ बता रहा है। फिलहाल मुख्यमंत्री कार्यालय या प्रशासन की ओर से इस पत्र पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन मामले के तूल पकड़ने की संभावना जताई जा रही है।
खून से लिख चुके हैं सीएम योगी को पत्र
श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा उर्फ फलाहारी महाराज मथुरा के हिंदुवादी संत हैं जिन्हें श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद मामले में मुख्य याचिकाकर्ता के तौर पर जाना जाता है। दिनेश फलाहारी महाराज ने जनवरी 2026 में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को सम्मान के साथ महाकुंभ में गंगा स्नान कराने की अपील करते हुए सीएम योगी को खून से पत्र लिखा था। बीते कुछ वर्षों से फलाहारी महाराज ने कठोर संकल्प ले रखा है कि जब तक कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त नहीं करा लेते तब तक अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। उन्होंने नंगे पैर रहने का भी प्रण लिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14