पुलिस ने सकुशल खोजा लापता युवक, परिवार में खुशी का माहौल
खबर सार :-
डिबाई पुलिस ने डिबाई के मोहल्ला शेखुम चिश्ती के 32 वर्षीय निवासी जुबैर को सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला और सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया, तथा उसे उसके परिवार वालों को सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिवार में खुशियाँ लौट आई हैं और पूरे क्षेत्र में इसकी व्यापक सराहना हो रही है।
खबर विस्तार : -
बुलंदशहर: लापता युवक को सकुशल बरामद कर पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया है। मोहल्ला शेखम चिश्ती निवासी 32 वर्षीय युवक जुबेर के अचानक लापता हो जाने से परिजनों में चिंता का माहौल बन गया था। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
परिजनों के अनुसार, जुबेर को डिबाई से अलीगढ़ के लिए ऑटो में बैठाया गया था, लेकिन वह गंतव्य तक नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी खोजबीन की, मगर सफलता नहीं मिली। अंततः युवक के ममेरे भाई ने डिबाई कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी विकास प्रताप चौहान ने तत्काल एक टीम का गठन किया। टीम में कस्बा इंचार्ज विशाल प्रताप, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल सोनपाल सिंह, कांस्टेबल मोहत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस टीम ने युवक की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी और तकनीकी व मानवीय सूचनाओं के आधार पर खोजबीन तेज की।
परिवार में खुशी की लहर
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने जुबेर को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बेटे और भाई को सुरक्षित वापस पाकर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने राहत की सांस ली।
परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते की गई कार्रवाई से उनका प्रियजन सुरक्षित मिल सका। वहीं स्थानीय लोगों ने भी डिबाई पुलिस की तत्परता की सराहना की और कहा कि इस तरह की कार्रवाई से आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14