Keshav Prasad Maurya Helicopter Emergency Landing: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। उनके हेलीकॉप्टर में उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उसे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट (चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट) पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हालांकि अच्छी बात यह है कि डिप्टी CM पूरी तरह से सुरक्षित हैं और अब दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी के लिए रवाना हो गए हैं।
दरअसल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) अपने तय शेड्यूल के शनिवार को मुताबिक लखनऊ से कौशांबी के लिए निकले थे। उन्हें कौशांबी जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने जाना था। जिसके लिए उनके हेलीकॉप्टर ने लखनऊ के ला मार्टिनियर ग्राउंड से उड़ान भरी थी। लेकिन टेकऑफ के कुछ देर बाद ही पायलट को हेलीकॉप्टर में टेक्निकल खराबी का शक हुआ। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान अचानक हेलीकॉप्टर में धुआं भरने लगा। धुएं की वजह से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया।
ATC से बात करने के बाद हेलीकॉप्टर को तुरंत लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन को भी सुरक्षित लैंडिंग के लिए तुरंत अलर्ट कर दिया गया। इसके कुछ देर बाद ही हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। वहीं एयरपोर्ट पर पहले से ही सुरक्षा और बचाव के पूरे इंतजाम किए गए थे। जैसे ही हेलीकॉप्टर लैंड हुआ, बचाव और सुरक्षा टीम मौके पर पहुंच गई। अच्छी बात यह रही कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई।
इस घटना के बाद, डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) को दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी भेजने का इंतजाम किया गया। वह तय समय पर अपनी जगह के लिए रवाना होंगे। जिस हेलीकॉप्टर में टेक्निकल खराबी आई थी, उसकी जांच शुरू कर दी गई है। टेक्निकल एक्सपर्ट्स की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और फ्लाइट के दौरान धुएं का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है। शुरुआत में इसे टेक्निकल खराबी माना जा रहा है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही सही कारण पता चलेगा।
ऐसा पहली बार नहीं है कि जब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई हो। इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग 30 मार्च 2018 में हुई थी। जब वह हेलीकॉप्टर से लखनऊ से आजमगढ़ लौट रहे थे और शाम 6:30 बजे रायबरेली के फुरसतगंज में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (IGRUA) में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। बताया गया कि तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को लैंड करना पड़ा। कुछ देर के लिए IGRUA के अधिकारी यह समझ नहीं पाए कि कौन आया है, लेकिन डिप्टी CM केशव प्रसाद के हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद अफरा-तफरी मच गई।
इसी तरह 14 फरवरी 2019 को आजमगढ़ जा रहे थे तभी अचानक उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी हो गई। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया था। पायलट ने हेलीकॉप्टर को लखनऊ में सुरक्षित उतारा। उस हेलीकॉप्टर में भी उड़ान भरने के बाद तकनीकी दिक्कतें आने लगीं थी। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को वापस लखनऊ में सुरक्षित उतार लिया। इतना ही नहीं मार्च 2022 को कुशीनगर में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर में खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी। वह फाजिलनगर में चुनावी सभा संबोधित करने जा रहे थे। इसी दौरान पावानगर महावीर इंटर कॉलेज के मैदान में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। उप मुख्यमंत्री यहां पर करीब एक घंटे तक रहे थे।
अन्य प्रमुख खबरें
MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 8 IPS सहित 74 अफसरों का ताबदला
2026-06-06
क्षीरसागर तालाब के जलमार्ग में मिला मेडिकल वेस्ट, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस पर झांसी पुलिस का विशेष अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हुआ वृक्षारोपण, बांटी गई मिठाइयां
2026-06-05
खुशखबरी! जंगल में एक बार फिर सुनाई देगी दहाड़, 17 में से 12 शेर स्वस्थ होकर लौटे
2026-06-05
पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, जनसेवा के आदर्शों को किया गया नमन
2026-06-05
सटोरियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा विधायकों के अलग-अलग सुर, झांसी में छिड़ी राजनीतिक बहस
2026-06-05
Uttarakhand News: 6 दिन से लापता है महिला ट्रैकर, फिलहाल के लिए ट्रैंकिंग पर रोक
2026-06-05
2026-06-05
Yogi Adityanath Birthday: मुस्लिम समुदाय ने मनाया जश्न, कहा- पूरे देश में लागू हो योगी मॉडल
2026-06-05
विश्व पर्यटन दिवस पर पहलः काॅर्बेट टाइगर रिजर्व में प्लास्टिक की बोतलों पर लगेगा बैन
2026-06-05
Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
2026-06-05
Indore: खालसा चौक पर EV शोरूम में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू
2026-06-05
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05