सुल्तानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 819 करोड़ की 99 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
खबर सार :-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सुल्तानपुर का दौरा किया और जिले को ₹819 करोड़ की लागत वाली 99 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया और अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
खबर विस्तार : -
सुल्तानपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सुल्तानपुर दौरे के दौरान जिले को 819 करोड़ रुपये की लागत वाली 99 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास, सुरक्षा और सुशासन के नए युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ‘ग्रोथ इंजन’ बनकर उभरा है और राज्य में तेजी से निवेश तथा आधारभूत ढांचे का विस्तार हो रहा है।
जनसभा को किया संबोधित
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में विकास कार्य ठप रहते थे और त्योहारों के दौरान दंगों का माहौल बन जाता था, लेकिन अब कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है और उत्तर प्रदेश सुरक्षित राज्य के रूप में पहचान बना रहा है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आया है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले किसान परेशान था, युवाओं के सामने रोजगार और पहचान का संकट था तथा प्रदेश को लंबे समय तक पिछड़ेपन का सामना करना पड़ा। अब नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल चुकी हैं और प्रदेश में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य युवाओं को अवसर दिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास केवल अच्छी सरकार और सक्षम जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने जनता से ऐसे जनप्रतिनिधियों को चुनने की अपील की जो विकास और जनहित के प्रति समर्पित हों। उनका कहना था कि सुरक्षित वातावरण और प्रभावी प्रशासन किसी भी राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
विपक्ष पर बोला हमला
इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश विकास से वंचित रहा और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि उस दौर में जनता की अपेक्षाओं की बजाय सत्ता के संरक्षण में कुछ लोगों के हित साधे जाते थे। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग पहले भगवान राम का विरोध करते थे, वे अब स्वयं को रामभक्त बताने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे दोहरे आचरण को अच्छी तरह समझती है।
मुख्यमंत्री ने अयोध्या से बेहतर सड़क संपर्क का उल्लेख करते हुए कहा कि सुल्तानपुर अब अयोध्या फोरलेन से जुड़कर विकास की नई संभावनाओं की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और निवेश के माध्यम से सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह, प्रभारी मंत्री गिरीश नारायण यादव, विधायक विनोद सिंह, राजेश गौतम, राज प्रसाद उपाध्याय, सीताराम वर्मा, सुरेश पासी, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ नगर निगम; यहां काम से ज्यादा मिलते हैं निर्देश
2026-07-18
-
झांसी में नहीं मिला ‘पशु जन औषधि केंद्र’ योजना को रफ्तार, एक भी सहकारी समिति ने नहीं किया आवेदन
2026-07-17
-
2026-07-17
-
सुलतानपुर में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 50 लीटर कच्ची शराब बरामद
2026-07-17
-
प्रधानाचार्य के तबादले के विरोध में फूटा जनाक्रोश, पैदल मार्च कर विधायक आवास पहुंचे छात्र-ग्रामीण
2026-07-17
-
Co-operative Society Scam: आमरण अनशन को मिलेगा सचिन पायलट का समर्थन, शनिवार को धरना स्थल पहुंचेंगे
2026-07-17
-
केन-बेतवा परियोजना को लेकर ग्रामीणों का चिता आंदोलन जारी, उमंग सिंघार ने लगाए अनियमितताओं के आरोप
2026-07-17
-
छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, बंपर फसल की बढ़ी उम्मीद
2026-07-17
-
2.45 लाख हेक्टेयर जमीन को मिलेगा सिंचाई का पानी, सीएम ने स्लीमानाबाद टनल को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
2026-07-17
-
2026-07-17
-
थप्पड़ का बदला लेने के लिए 15 साल की किशोरी को चौथी मंजिल से दिया धक्का? आरोपी गिरफ्तार
2026-07-17
-
मुर्शिदाबाद में स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, तीन छात्रों समेत चार की मौत
2026-07-17
-
देश की सबसे लंबी वाॅटर टनल का निर्माण अंतिम चरण में, आज निरीक्षण करेंगे सीएम मोहन यादव
2026-07-17
-
मेरठ में कोचिंग संचालिका की संदिग्ध मौत, पार्टनर पर हत्या का आरोप
2026-07-17
-
अमृत भारत योजनाः मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों की बदली तस्वीर, PM मोदी आज करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
2026-07-17