Bengal SIR Protest: धरने पर बैठी ममता बनर्जी की BJP को खुली चुनौती, कहा- बंगाल को छूकर दिखाओ...
खबर सार :-
Bengal SIR Protest: पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान हुई मौतों और बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में धरना (Mamata Banerjee Dharna ) दे रही हैं। ममता बनर्जी का यह विरोध सेंट्रल कोलकाता में हो रहा है। बंगाल में SIR प्रोसेस अपने आखिरी स्टेज में है।
खबर विस्तार : -
Bengal SIR Protest: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee) BJP पर वोटर लिस्ट से सही वोटरों के नाम हटाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। धरने पर बैठी सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वे बंगाल और बिहार को बांटने की बात कर रहे हैं। सीएम ममता ने कहा, "मैं उन्हें बंगाल को छूने की चुनौती देती हूं।" "उनका (भाजपा) काम बंगाल को बांटना है और वे एक और 'बंग-भंग' (बंगाल का बंटवारा) चाहते हैं। पहले बिहार को बांटकर झारखंड बनाया गया और अब वे बिहार को फिर से बांटने की कोशिश कर रहे हैं।"
Bengal SIR Protest: गैस की बढ़ी किमतों पर केंद्र पर बोला हमला
ममता बनर्जी ने गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "गैस की कीमतें फिर से बढ़ा दी गई हैं। अब आपको 21 दिन पहले गैस बुक करनी होगी, तो अगर आपकी गैस खत्म हो गई, तो आप 21 दिन क्या करेंगे? आप क्या खाएंगे? क्या आप लोगों के घरों तक खाना पहुंचाएंगे? केरोसिन का कोटा भी कम कर दिया गया है। आप हर दिन चीजों की कीमतें बढ़ा रहे हैं।"
BJP के एजेंट की तरह काम कर रहा इलेक्शन कमीशन
एक दिन पहले शुक्रवार को ममता बनर्जी ने कहा था कि इनमें से कुछ वोटर आज हमारे साथ यहां हैं। इलेक्शन कमीशन को शर्म आनी चाहिए कि उसने SIR में ज़िंदा वोटर्स को मरा हुआ मार्क कर दिया, लेकिन आज वे यह साबित करने के लिए यहां हैं कि वे अभी भी ज़िंदा हैं। इलेक्शन कमीशन BJP के एजेंट की तरह काम कर रहा है, जो खुद एक बेशर्म पॉलिटिकल ताकत है।
ममता बनर्जी ने कहा था, "याद रखें, हम काम कर रहे हैं। हमने उन सभी 22 वोटर्स को ढूंढ लिया है जिन्हें मरा हुआ घोषित कर दिया गया था। मैं मीडिया से भी रिक्वेस्ट करूंगी कि वे इन वोटर्स को पूरी कवरेज दें जो अभी भी ज़िंदा हैं लेकिन कमीशन के रिकॉर्ड के मुताबिक मरे हुए हैं।" उन्होंने कहा कि कल महिला दिवस पर एक प्रोटेस्ट रैली होगी। "हम हर धर्म के लोगों के साथ खड़े हैं और सभी के हक के लिए लड़ रहे हैं। हमारे लिए, हर धर्म सम्मान के लायक है। हमारा मानना है कि इंसानियत का धर्म सबसे बड़ा धर्म है।"
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29