बुलंदशहर: बुलंदशहर जनपद के डिबाई कोतवाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने रविवार को नवीनीकृत डिबाई क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह नया कार्यालय क्षेत्रीय पुलिसिंग को और अधिक सुचारू बनाने में मददगार साबित होगा।
उद्घाटन के उपरांत एसएसपी ने थाना डिबाई क्षेत्रान्तर्गत रिपोर्टिंग पुलिस चौकी दौलतपुर, पुलिस चौकी कस्बा तथा रिपोर्टिंग पुलिस चौकी धर्मपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकियों में महिला हेल्प डेस्क, बन्दीगृह, भोजनालय, अभिलेखों के रखरखाव तथा साफ-सफाई की स्थिति को बारीकी से जांचा।
एसएसपी ने चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि अभिलेखों का उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए और परिसर को प्रतिदिन साफ-सुथरा रखा जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमणशील रहें, जिससे आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। साथ ही उन्होंने महिलाओं से जुड़े अपराधों की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
निरीक्षण के बाद एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कस्बा डिबाई में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए सतर्क और प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर सीओ प्रखर पाण्डेय, कस्बा चौकी इंचार्ज विशाल प्रताप, धर्मपुर चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। एसएसपी का यह निरीक्षण और पैदल गश्त स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस की सक्रियता का स्पष्ट संदेश देता है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई