मकून्स प्री-स्कूल में रही महाशिवरात्रि पर्व की धूम
खबर सार :-
बुलंदशहर के मकून्स प्री-स्कूल में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कविता, भजन और नृत्य के जरिए प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान शिव-पार्वती की पूजा से हुई।
खबर विस्तार : -
बुलंदशहरः डिबाई नगर के शिव कॉलोनी स्थित मकून्स प्री-स्कूल में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। श्री हरीश पंजाबी द्वारा संचालित विद्यालय परिसर को इस अवसर पर आकर्षक झांकियों, रंग-बिरंगे फूलों और सजावटी मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया। पूरे स्कूल में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
भगवान शिव-पार्वती की हुई पूजा अर्चना
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्रबंधिका रश्मि खुराना एवं प्रधानाचार्या नीरू सिंघल ने भगवान शिव-पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। शिवजी के स्वरूप में अभिजीत एवं प्रियांश, पार्वती जी के रूप में जिज्ञासा और अंबिका तथा कृष्ण स्वरूप में चिराग ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
बच्चों ने किया सुंदर प्रदर्शन
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कविता, भजन और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। बच्चों की मासूम अदाओं और पारंपरिक वेशभूषा ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रांगण शिव भक्ति में सराबोर नजर आया।
समापन अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने भगवान शिव-पार्वती का वंदन कर पुष्प वर्षा की और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका तृष्णा गौतम, जिया प्रकाश, साक्षी शर्मा, केयरटेकर कमलेश रानी, विवेक सिंह सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15