Samrat Choudhary : बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, विजय और बिजेंद्र ने ली डिप्टी सीएम की शपथ
खबर सार :-
Bihar CM Samrat Choudhary Oath Live Updates: बिहार में सत्ता में बदलाव हुआ है। सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री (CM) नियुक्त किया गया है, जबकि JDU कोटे से विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव को उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) बनाया गया है। विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को नीतीश कुमार का 'दाहिना हाथ' माना जाता है, यही वजह है कि उन्हें सत्ता में महत्वपूर्ण भूमिकाएं दी गई हैं।
खबर विस्तार : -
Bihar CM Samrat Choudhary Oath Live Updates: बिहार में आज से 'सम्राट युग' की शुरुआत हो गई है। सम्राट चौधरी ने बिहार के 24 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। पटना के लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने सम्राट को सीएम पद की शपथ दिलाई। साथ ही जेडीयू कोटे से दो विधायकों विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
पहली बार भाजपा नेता ने संभाली बिहार की कमान
बता दें कि बिहार के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कोई नेता मुख्यमंत्री पद की ज़िम्मेदारी संभाली है। सम्राट चौधरी के साथ-साथ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव जो JDU कोटे से हैं ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। आज सिर्फ़ इन तीन नेताओं ने ही शपथ ली, जबकि नई NDA सरकार बनने के बाद कैबिनेट में 33 मंत्री पद अभी भी खाली हैं। इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में BJP नेता नितिन नवीन के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री JP नड्डा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी भी मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम बने नीतीश के 'विजय-बिजेंद्र'
गौरतलब है कि बिहार की राजनीति में, JDU के नेता बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी को बेहद अनुभवी और शांत स्वभाव वाले नेता माना जाता है और वे नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद सहयोगी भी हैं। यही वजह है कि अब जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़कर दिल्ली की राजनीति में जाने का फ़ैसला किया है, तो उन्होंने JDU के विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव को उपमुख्यमंत्री का पद सौंपा है।
सम्राट चौधरी ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सुबह सम्राट चौधरी ने राजवंशी नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने उनके माथे पर तिलक लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इससे पहले मंगलवार को BJP विधानमंडल दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद, सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। यह राजनीतिक बदलाव नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने जाने और उसके बाद मुख्यमंत्री पद से उनके इस्तीफे के बाद संभव हो पाया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14