Samrat Choudhary: बिहार में विभागों का हुआ बंटवारा, CM सम्राट के पास गृह समेत 29 विभाग, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय
खबर सार :-
Bihar CM Samrat Choudhary: बिहार में नई सरकार बनने के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 29 विभागों को अपने सीधे नियंत्रण में रखा है। ऐसा करके—यानी अहम विभागों को अपने पास रखकर—सम्राट चौधरी ने अपनी प्रशासनिक पकड़ को मज़बूत करने का इरादा ज़ाहिर किया है। उन्हें कुल 29 विभागों की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें सामान्य प्रशासन, गृह, कैबिनेट सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन विभाग शामिल हैं।
खबर विस्तार : -
Bihar CM Samrat Choudhary: बिहार में नई सरकार बनने के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सीएम सम्राट चौधरी ने कई अहम विभागों को सीधे अपने नियंत्रण में रखा है, जो प्रशासनिक मजबूती की दिशा में एक कदम का संकेत है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कुल 29 विभाग अपने पास रखे हैं, जिनमें गृह, कैबिनेट सचिवालय, सामान्य प्रशासन, निगरानी और निर्वाचन विभाग भी शामिल हैं।
डिप्टी सीएम विजय चौधरी को मिले 10 विभाग
इसके अलावा डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को 10 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण और अल्पसंख्यक कल्याण शामिल हैं। जबकि दूसरे उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव कुल 8 विभागों की देखरेख करेंगे, जिनमें ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन शामिल हैं।
Bihar CM Samrat Choudhary: सीएम सम्राट चौधरी के पास रहेंगे ये विभाग
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भूतत्व, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, विधि, उद्योग, पथ निर्माण, कृषि, लघु जल संसाधन, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, दुग्ध, मत्स्य एवं पशु संसाधन, आपदा प्रबंधन, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, सूचना प्रौद्योगिकी, खेल, सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, गन्ना उद्योग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण और पंचायती राज विभाग हैं।
Bihar CM Samrat Choudhary: दोनों डिप्टी सीएम के पास विभाग
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरीः जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा, ग्रामीण विकास, परिवहन और उच्च शिक्षा विभाग हैं।
डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादवः ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, वित्त, वाणिज्य कर, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण और ग्रामीण कार्य विभाग हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14