भोपाल में रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर नर्सिंग छात्रों का उग्र प्रदर्शन, निर्माणाधीन इमारत पर चढ़े
खबर सार :-
भोपाल में रिजल्ट तत्काल जारी करने की मांग को लेकर नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। तीन छात्र एक इमारत की छत पर चढ़ गए और आत्महत्या की धमकी दी। पुलिस व अन्य छात्रों के समझाने पर तीनों नीचे उतर आए।
खबर विस्तार : -
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल में नर्सिंग छात्रों का आंदोलन बुधवार को उस समय उग्र हो गया, जब नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे तीन छात्र पास की एक निर्माणाधीन छह मंजिला इमारत पर चढ़ गए। छात्रों ने रिजल्ट तत्काल जारी करने की मांग करते हुए आत्महत्या की धमकी दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और साथी छात्रों की समझाइश के बाद तीनों छात्र कुछ देर बाद सुरक्षित नीचे उतर आए।
नर्सिंग छात्रों के संगठन एनएसओ ने विभिन्न मांगों को लेकर 8 अगस्त से नर्सिंग काउंसिल भोपाल के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन में शामिल हुए। छात्रों का कहना है कि परीक्षा, रिजल्ट, डिग्री और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी समस्याओं के कारण उनका भविष्य लंबे समय से प्रभावित हो रहा है। उनका दावा है कि कई विद्यार्थियों की परेशानी छह साल तक लंबी हो चुकी है।
प्रदर्शन के दौरान छह मंजिला इमारत पर चढ़े तीन छात्र
बुधवार को प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र अचानक पास की निर्माणाधीन छह मंजिला इमारत पर चढ़ गए। उन्होंने तत्काल रिजल्ट जारी करने की मांग उठाई। छात्रों के इमारत पर चढ़ने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी और स्थानीय लोग नीचे जमा हो गए। छात्र नेता रवि परमार ने बताया कि तीन छात्र बिल्डिंग पर चढ़ गए हैं और उन्हें समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने भी छात्रों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित नीचे आने के लिए समझाया। काफी देर की समझाइश के बाद तीनों छात्र नीचे उतर आए।
छह साल से भविष्य प्रभावित होने का दावा
आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना है कि परीक्षा और परिणाम में देरी के साथ डिग्री तथा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई है। उनका आरोप है कि इन प्रशासनिक और मान्यता संबंधी विवादों का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने नियमित रूप से फीस जमा कर पढ़ाई की है। यदि किसी कॉलेज की मान्यता, संबद्धता या प्रशासनिक व्यवस्था में गड़बड़ी हुई है तो उसकी जिम्मेदारी विद्यार्थियों पर नहीं डाली जानी चाहिए। छात्रों ने सरकार और संबंधित विभाग से लंबित प्रक्रियाओं का समयबद्ध समाधान करने की मांग की है।
रिजल्ट और आगामी परीक्षाएं कराने की मांग
एनएसओ की प्रमुख मांग जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के लंबित रिजल्ट तत्काल जारी करने की है। संगठन का कहना है कि परिणाम घोषित होने के बाद आगामी परीक्षाएं भी जल्द कराई जाएं, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई और करियर आगे बढ़ सके।
स्कॉलरशिप समेत सात प्रमुख मांगें
छात्र संगठन ने अपनी मांगों में जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों से जुड़े कई मुद्दे उठाए हैं।
1. सभी जीएनएम छात्रों के लंबित रिजल्ट जारी कर आगामी परीक्षाएं कराई जाएं।
2. सभी बीएससी नर्सिंग छात्रों के रिजल्ट जारी कर आगामी परीक्षाएं कराई जाएं।
3. एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाए।
4. ईडब्ल्यूएस के दायरे में आने वाले सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए शिक्षा संबंधी स्कॉलरशिप योजना शुरू की जाए।
5. नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेजों को क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों से हटाकर दोबारा मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर से संबद्ध किया जाए।
6. नर्सिंग शिक्षा में भ्रष्टाचार खत्म कर फैकल्टी मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाए।
7. मान्यता, परीक्षा, डिग्री और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी समस्याओं का स्थायी और समयबद्ध समाधान किया जाए।
भूख हड़ताल की चेतावनी, जिम्मेदारों के इस्तीफे की मांग
संगठन ने आंदोलन को भूख हड़ताल से जोड़ते हुए अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। प्रदर्शन के दौरान सरकार और नर्सिंग काउंसिल के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। संगठन की ओर से जारी पोस्टर में मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और रजिस्ट्रार के इस्तीफे की मांग भी की गई है। छात्रों का कहना है कि उनकी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं और इसका सीधा असर हजारों विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य पर पड़ रहा है। अब उनकी मांग है कि सरकार और संबंधित विभाग छात्रों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर लंबित रिजल्ट, परीक्षाओं, डिग्री और रजिस्ट्रेशन से जुड़े मामलों का जल्द समाधान करें।
यह भी पढ़ेंः- सुप्रीम कोर्ट का कड़ा चाबुक: रिहायशी इलाकों में अब 'बुलडोजर...
अन्य प्रमुख खबरें
-
हिमाचल में बर्फबारी के बाद गिरा तापमान, सिरमौर में आज ऑरेंज अलर्ट
2026-09-27
-
up का उत्पाद बन रहा दुनिया की पसंद, noida ट्रेड शो के जरिए हो रहा विस्तार
2026-09-27
-
UP में बिजली आपूर्ति पर बढ़ी निगरानी, 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम
2026-09-27
-
lucknow : वार्ड में मिली कमी तो महापौर ने फोन पर मांगा जवाब, जलभराव का किया स्थलीय निरीक्षण
2026-09-26
-
वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो की तैयारियां तेज, अक्टूबर में होना है भव्य आयोजन
2026-09-26
-
झांसी में शिक्षक निर्वाचन के लिए 47 मतदान स्थल प्रस्तावित, दलों ने जताई सहमति
2026-09-26
-
सरकारी अस्पतालों में स्थापित होंगी मदर एंड न्यू बॉर्न केयर यूनिट
2026-09-26
-
हुगली में कुणाल घोष की गाड़ी पर कथित हमला, BJP पर लगाया आरोप
2026-09-26
-
महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखा घोषित, आर्थिक मदद की घोषणा जल्द
2026-09-26
-
सतना में लगातार बारिश से मंदाकिनी नदी उफान पर, बाढ़ जैसे हालात
2026-09-26
-
UP ट्रेड शो में छाया आगरा का ज्वेल कारपेट, हस्तशिल्प उत्पाद बने आकर्षण
2026-09-26
-
lucknow : जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर, सभी जोनों में नगर निगम की टीमें सक्रिय
2026-09-26
-
यूपी में भारी बारिश, 10 जिलों में रेड अलर्ट, सीएम योगी ने दिए निर्देश
2026-09-26
-
पंजाब के चिटकारा यूनिवर्सिटी में ‘भूत’ की अफवाहों पर छात्रों का हंगामा
2026-09-26
-
मध्य प्रदेश में 48 घंटों तक जारी रहेगा बारिश का दौर, अलर्ट जारी
2026-09-26