पुलिस लाइन में दिखा मस्ती का रंग, जवानों ने एसपी को कंधे पर उठाया
खबर सार :-
भीलवाड़ा पुलिस लाइन में आयोजित यह होली समारोह रंग, उमंग और भाईचारे का अनूठा उदाहरण बन गया, जहां पुलिस परिवार ने मिलकर उत्साह और आनंद के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।
खबर विस्तार : -
भीलवाड़ाः भीलवाड़ा में होली का उत्साह उस समय और भी खास बन गया जब पुलिस लाइन परिसर रंग, उमंग और भाईचारे के माहौल से सराबोर नजर आया। आमतौर पर सालभर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा में व्यस्त रहने वाले पुलिसकर्मी इस बार होली के रंग में पूरी तरह डूबे दिखाई दिए। भीलवाड़ा पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस होली समारोह में जवानों और अधिकारियों ने एक साथ मिलकर रंग-गुलाल उड़ाए और डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया।
छोड़े-बड़े सभी अधिकारी रहे मौजूद
समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। छोटे-बड़े सभी अधिकारी और जवान एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई देते नजर आए। पुलिस लाइन का पूरा परिसर रंग-बिरंगे गुलाल से रंग गया। डीजे पर बजते राजस्थानी और पारंपरिक होली गीतों ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। कई पुलिसकर्मी समूह बनाकर नाचते दिखाई दिए तो कुछ पारंपरिक होली गीतों पर झूमते नजर आए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव भी समारोह में शामिल हुए और उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ रंग खेलते हुए त्योहार की खुशियां साझा कीं। जवानों ने अपने एसपी के प्रति उत्साह और सम्मान दिखाते हुए उन्हें कंधों पर उठा लिया और डीजे की धुन पर डांस किया। यह दृश्य वहां मौजूद सभी लोगों के लिए खास बन गया। पुलिसकर्मियों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था।
पुलिस होली समारोह में भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू भी शामिल हुए। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ गुलाल लगाकर होली खेली और सभी को शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में पुलिस लाइन का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। इस दौरान रैंक और पद की औपचारिकताएं भी मानो पीछे छूट गईं और सभी पुलिसकर्मी एक परिवार की तरह त्योहार का आनंद लेते नजर आए।
पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकानाएं
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और सेवा भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी सालभर आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार ड्यूटी करते हैं। ऐसे में त्योहारों के अवसर पर साथ मिलकर खुशियां मनाने से आपसी भाईचारा और टीम भावना मजबूत होती है।
उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन में हर वर्ष पुलिस परिवार एक साथ मिलकर होली का पर्व मनाता है। असली धुलंडी के दिन पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में व्यस्त रहते हैं, इसलिए बाद में पुलिस लाइन में विशेष आयोजन कर सभी को एक साथ त्योहार मनाने का अवसर दिया जाता है।
समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सालभर की व्यस्त ड्यूटी के बीच ऐसे अवसर उन्हें मानसिक रूप से तरोताजा करते हैं और आपसी संबंधों को भी मजबूत बनाते हैं। एक साथ मिलकर त्योहार मनाने से टीम भावना बढ़ती है और काम के प्रति नई ऊर्जा मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने मीडिया कर्मियों, भीलवाड़ा के नागरिकों, राजस्थान और देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी से प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15