भीलवाड़ाः श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय में रविवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हर्षोल्लास और राष्ट्रीय चेतना के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. पुष्कर राज मीणा की अध्यक्षता में किया गया, जबकि वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. मूलचंद खटीक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद पूरे परिसर में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक वातावरण बन गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. पुष्कर राज मीणा ने कहा कि सोमनाथ केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक चेतना और संघर्षशील इतिहास का प्रतीक है। उन्होंने सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि प्राचीन मान्यताओं के अनुसार चंद्रदेव ने भगवान शिव की आराधना के बाद स्वर्ण निर्मित सोमनाथ मंदिर का निर्माण कराया था। उन्होंने कहा कि यह मंदिर समय-समय पर आक्रमणों का शिकार हुआ, लेकिन हर बार इसका पुनर्निर्माण कर इसे और अधिक भव्य रूप दिया गया।
उन्होंने 1026 ईस्वी में महमूद गजनवी के आक्रमण का उल्लेख करते हुए बताया कि उस समय मंदिर को भारी क्षति पहुंचाई गई थी, लेकिन इसके बाद भी राजा भीमदेव, राजा भोज और अन्य शासकों ने इसके पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्र भारत में सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों से इस मंदिर का पुनर्निर्माण संभव हुआ, जिसे 11 मई 1951 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्र को समर्पित किया।
विशिष्ट अतिथि प्रो. मूलचंद खटीक ने अपने संबोधन में कहा कि 12 ज्योतिर्लिंग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं और सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़कर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के समापन पर प्रो. दिग्विजय सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में प्रो. दलवीर सिंह, प्रो. अतुल कुमार जोशी, महाविद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और सांस्कृतिक गौरव की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
अन्य प्रमुख खबरें
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, 9 सांसदों और 56 विधायकों के फूंके पुतले
इल्तिजा मुफ्ती का उमर अब्दुल्ला पर बड़ा हमला, बोलीं- जम्मू-कश्मीर में भाजपा का एजेंडा चला रही सरकार
WB Suvendu Govt Big Decision: बीएसएफ को 45 दिन में जमीन, आयुष्मान भारत और बीएनएस-बीएनएसएस भी लागू
शाहजहांपुर में सपा सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
संग्रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभियान चलाकर गिरफ्तार किए 16 वारंटी
झांसी रेंज पुलिस होगी हाईटेक, विवेचना के लिए मिलेंगे स्मार्टफोन और टैबलेट
Rajasthan Weather: 46.8 डिग्री तापमान के साथ बाड़मेर सबसे गर्म, जानें आज का मौसम
पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ AIPJA की हुंकार, पूरनपुर में हुई अहम बैठक
बूंदी भूड में विशाल जन चौपाल का आयोजन, अधिकारियों ने दिए समाधान के निर्देश
पीलीभीत में ग्राम प्रधान और सचिव पर घोटाले के आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की जांच की मांग
रमेश ईनाणी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Lucknow: मां के प्रेम संबंध से नाराज बेटे ने की युवक की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अधूरी कान्हा गौशाला पर भड़का हिंदू महासभा, किसानों की बर्बाद फसलों को लेकर प्रशासन को घेरा