महानगरों में बढ़ा नदियों का जलस्तर, 32 जिलों में अलर्ट, मौसम खराब रहने की चेतावनी
खबर सार :-
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि नदियों में पानी बढ़ रहा है। अभी मौसम खराब रहने के कारण जलस्तर और बढ़ सकता है। इसलिए प्रदेश के लोगों को सावधानी बरतनी होगी।
खबर विस्तार : -
प्रयागराज/लखनऊः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, अभी यह खतरे के निशन से नीचे है। लेकिन अगले चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में बारिश की संभावना है। यहां का मौसम काफी खराब चल रहा है। रविवार की सुबह आठ बजे जिला प्रशासन ने एक रिपोर्ट जारी कर नदियों का जलस्तर बताया है। इसमें पिछले 24 घंटे में दोनों नदियों के जलस्तर में करीब एक मीटर तक की वृद्धि दर्ज की गई है।
प्रयागराज में भी बारिश की संभावना बनी
प्रदेश की प्रमुख नदियां गंगा और यमुना हैं। प्रयागराज में मानसूनी गतिविधियां फिर सक्रिय हुईं, तो नदियों का जलस्तर बढ़ जाएगा। एक पूर्वानुमान मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने मौसम आधारित चेतावनी जारी कर किया है। प्रयागराज में जिला प्रशासन की सूचना के मुताबिक नैनी में यमुना का जलस्तर 24 घंटे में 85 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। सुबह आठ बजे 81.53 मीटर दर्ज किया गया था। यह हालत तब है, जबकि यहां बारिश नहीं हुई। दूसरी ओर फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.56 मीटर पहुंच गया। यह 24 घंटे में 87 सेंटीमीटर की जलस्तर बढोत्तरी का आंकड़ा है। इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है। मौसम में नमी बढ रही है।
कानपुर और प्रयागराज की गंगा का जल बढ़ा
प्रयागराज में नदियों का खतरे का निशान 84.734 मीटर पर लगा हुआ है। अभी यहां के प्रमुख स्थानों पर जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। 24 घंटे में जलस्तर में तेजी से हुई है। गंगा और यमुना के जलस्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। प्रशासन ने चौकसी बनाए रखने में संबंधित विभागों और अधिकारियों को लगाया है। नदियों के पास जाने से रोका भी जा रहा है। अभी मौसम विभाग ने भी एडवाइजरी दी है। बताया है कि आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में बारिश हो सकती है। रविवार को लखनऊ के मौसम विभाग केंद्र ने चेतावनी जारी कर बताया है कि पूर्वानुमान है कि बारिश कई जिलों में हो सकती है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
कई जिलों का मौसम चल रहा है खराब
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, संत रविदास नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, बलरामपुर और श्रावस्ती में मौसम खराब है। उधर राजधानी से सौ किमी दूर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय के ने बताया है कि प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक वाले बादल विकसित हो रहे हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है।
सवधानी बरतने की सलाह दे रहे वैज्ञानिक
यदि बारिश हुई तो प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होगी। पिछले 24 घंटे में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज भी की गई है। ऐसे में बारिश की चेतावनी का पालन करना चाहिए। नदी किनारे रहने वाले लोगों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता जरूरी हो गई है। प्रदेश के अलावा प्रयागराज और कानपुर जिला प्रशासन के अनुसार जिले के सभी तटबंध फिलहाल सुरक्षित हैं और जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। लोगों को बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान देखना चाहिए।
यह भी पढ़ें : नेपाल में ग्लेशियर टूटने से आई अचानक बाढ़, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर डॉ. रंधावा ने जताई चिंता
अन्य प्रमुख खबरें
-
यूपी में मौसम की करवट, 15-16 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ होगी बारिश
2026-10-14
-
महाराष्ट्र के नालासोपारा में बिल्डिंग में लगी आग, 2 महिलाओं की मौत
2026-10-14
-
दुर्गा पूजा पर रांची में यातायात बदला, पार्किंग के लिए जगह चिन्हित
2026-10-14
-
किशोर कुमार गीतों से हमारी स्मृतियों में रहेंगे मौजूद: CM मोहन यादव
2026-10-14
-
नवरात्रि पर CM मोहन यादव जारी करेंगे ‘लाड़ली बहन योजना’ की 41वीं किस्त
2026-10-14
-
यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे वोटर पंजीकरण कैंप
2026-10-13
-
पुरुलिया में माओवादियों के ठिकाने से हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन तेज
2026-10-13
-
यूपी में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 3,500 रुपये
2026-10-13
-
पूर्वी चंपारण में राकेश शर्मा के ठिकाने पर छापेमारी, 27 लाख नकद बरामद
2026-10-13
-
सीपरी बाजार अपहरण-हत्या मामले में तेज हुई सुनवाई, घटनास्थल पर डीजीसी क्राइम ने समझा क्राइम सीन
2026-10-12
-
झांसी मीडिया क्लब में सदस्यता और चुनाव की तारीखों का ऐलान
2026-10-12
-
कम उम्र में बढ़ रहा गठिया का खतरा, अलग विभाग से मिलेगी राहत
2026-10-12
-
झांसी: नवदुर्गा उत्सव और डांडिया कार्यक्रमों की सुरक्षा पर VHP-बजरंग दल की मांग
2026-10-11
-
झांसी में बाबा बनकर रह रहा हरदोई का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
2026-10-11
-
देवीपाटन मंदिर पहुंचे CM योगी, मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना और गौसेवा
2026-10-11