प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
खबर सार :-
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अमीर लोगों को घर दिए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि गांव के प्रधान और सेक्रेटरी मिलीभगत करके अमीर लोगों को घर दिला रहे हैं। इसी वजह से गांव वाले पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।
खबर विस्तार : -
बांदाः बांदा जनपद के बबेरू ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पल्हरी में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की कथित मिलीभगत से पात्र लोगों के नाम सूची से काटकर अपात्र एवं संपन्न लोगों को आवास आवंटित किए जा रहे हैं। इसी के विरोध में ग्रामीण बीते पांच दिनों से तहसील परिसर में अनशन पर बैठे हैं।
शिकायत के बावजूद नहीं हुई जांच
अनशन पर बैठे बसन्तलाल का कहना है कि जिन लोगों के पास पहले से पक्के दो-दो मंजिला मकान और कई बीघा कृषि भूमि है, उन्हें योजना का लाभ दिया गया है, जबकि वास्तव में जरूरतमंद परिवारों को सूची से बाहर कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद अब तक निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई है।
जिलाधिकारी कार्यालय के घेराव की धमकी
ग्रामीणों के समर्थन में भीम आर्मी के नेता धर्मेन्द्र अम्बेडकर भी अनशन स्थल पहुंचे और आंदोलनकारियों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामले का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण होना चाहिए, ताकि सरकार और प्रशासन की छवि में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गरीबों को न्याय नहीं मिला तो भीम आर्मी अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी।
पात्र परिवारों को लाभ देने की मांग
ग्रामीणों की मांग है कि आवास सूची की पुनः जांच कर पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाया जाए। अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से औपचारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है, लेकिन बढ़ते विरोध को देखते हुए मामले में जांच की संभावना जताई जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15