TET की अनिवार्यता समाप्त होने तक जारी रहेगा संघर्षः चक्रवर्ती सिंह
खबर सार :-
प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देश पर कंपोजिट स्कूल दर्शन नगर में पूरी डेवलपमेंट ब्लॉक एग्जीक्यूटिव और स्ट्रगल कमेटी की रिव्यू मीटिंग हुई। मीटिंग की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र गुप्ता ने की और अध्यक्षता ब्लॉक मंत्री सुमित सिंह ने की।
खबर विस्तार : -
अयोध्याः उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेशचंद्र शर्मा के निर्देश पर विकास खण्ड की कार्यकारिणी एवं संघर्ष समिति की समीक्षा बैठक कंपोजिट विद्यालय दर्शननगर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र गुप्ता ने की, जबकि संचालन ब्लॉक मंत्री सुमित सिंह ने किया। बैठक में संगठन की गतिविधियों, सदस्यता अभियान तथा आगामी आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
सरकार पर लगाए आरोप
संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय ऑडिटर नीलमणि त्रिपाठी ने सदस्यता रजिस्टर एवं कार्यवाही रजिस्टर का गहन अवलोकन किया। उन्होंने सदस्यता बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही शिक्षकों की आवाज को सशक्त बनाएगी। उन्होंने टीईटी संबंधी आंदोलन में सभी मान्यता प्राप्त संगठनों के एक मंच पर आने के निर्णय की सराहना की और इसे ऐतिहासिक कदम बताया। साथ ही आगामी दिनों में प्रस्तावित आंदोलन की रणनीति से सभी को अवगत कराते हुए पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की।
जिलामंत्री डॉ. चक्रवर्ती सिंह ने उपस्थित सदस्यों के ट्विटर (X) अकाउंट की समीक्षा की और हाल ही में हुए ट्विटर आंदोलन की सफलता पर सभी को बधाई दी। जिन सदस्यों का X अकाउंट नहीं था, उनका तत्काल निर्माण कराया गया। उन्होंने आगामी आंदोलन में सक्रिय डिजिटल सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार शिक्षकों के प्रति सौतेला व्यवहार कर रही है। 20–25 वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों पर टीईटी थोपना न्यायसंगत नहीं है, क्योंकि शिक्षक अपनी नियुक्ति के समय निर्धारित योग्यता के आधार पर चयनित हुए हैं।
लोगों से की आंदोलन में सहयोग की अपील
महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष ने महिला शिक्षकों से बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र गुप्ता ने 26 तारीख को होने वाले आंदोलन में अधिक से अधिक उपस्थिति की अपील करते हुए बैठक का समापन किया।
बैठक में सत्येंद्र गुप्ता, संचराज वर्मा, अनिल सिंह, सुनील अवस्थी, सुमित सिंह, राजेश कुमार, शतीस गुप्ता, चंदा वर्मा, अंजू यादव, रीनू सिंह, शीला वर्मा, रेखा उपाध्याय, अजय सिंह, अमित सिंह, अनिल सिंह, महेश सिंह, अजीत सिंह, अविनाश मौर्य, विश्वास गुप्ता, हेमंत शुक्ला, गायत्री मौर्य, माधुरी मौर्य, राम सूरत शर्मा, स्वाति, दीप्ति, मधुलता, पूनम शुक्ला, सत्यप्रकाश सिंह, कांति पांडेय, शारदा वर्मा सहित ब्लाक कार्यकारिणी व ब्लाक संघर्ष समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14