'Saarthi Scholarship Examination 2026' का सफल आयोजन, 900 छात्र हुए सम्मिलित
खबर सार :-
'सारथी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026' का सफल आयोजन 'प्राण फाउंडेशन' द्वारा किया गया, जिसमें अयोध्या ज़िले के 900 छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पूरे ज़िले में कुल 10 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।
खबर विस्तार : -
अयोध्या: अयोध्या में शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल के तहत प्राण फाउंडेशन द्वारा ‘सारथी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026’ का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा का उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस वर्ष परीक्षा में जनपद के कुल 900 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
116 विद्यार्थी रहे उपस्थित
परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरे जनपद में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कुल 1300 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 900 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए। विभिन्न केंद्रों पर विद्यार्थियों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। बीकापुर स्थित भारती इंटर कॉलेज में 113, तारुन के परशुराम महिला महाविद्यालय में 94, हैरिंगटनगंज के आर टी एकेडमी में 177, मिल्कीपुर के माँ कृपाला देवी आदर्श इंटर कॉलेज में 58, अमानीगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में 140 और रुदौली के एलएसडीपी पब्लिक स्कूल में 135 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। वहीं अयोध्या महानगर, पूरा बाजार, सोहावल और मसौधा क्षेत्र के राजकरण इंटर कॉलेज में 116 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस छात्रवृत्ति परीक्षा के माध्यम से कक्षा 8 में अध्ययनरत 50 मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को प्राण फाउंडेशन की ओर से प्रतिवर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपनी शिक्षा जारी रख सकें।
सैंकड़ो छात्रों को मिला लाभ
इस आयोजन की सफलता में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने छात्रों को प्रेरित करने और परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य वंचित वर्ग के बच्चों में उच्च शिक्षा और शोध के प्रति रुचि विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।
गौरतलब है कि प्राण फाउंडेशन द्वारा यह परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाती है और अब तक सैकड़ों छात्र इस योजना का लाभ उठाकर अपनी शिक्षा को आगे बढ़ा चुके हैं। यह पहल न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि छात्रों को अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा भी देती है।
संस्था के पदाधिकारियों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों, केंद्र व्यवस्थापकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में सामने आया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15