साइंस मॉडल प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, कई बच्चों ने लिया हिस्सा
खबर सार :-
जिला स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत डाभासेमर कम्पोजिट स्कूल के परिसर में साइंस मॉडल प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
खबर विस्तार : -
अयोध्या: जिला स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत डाभासेमर कम्पोजिट स्कूल के परिसर में साइंस मॉडल प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि ने किया संबोधित
अपने संबोधन में आलोक सिंह ने कहा कि आज परिषदीय स्कूलों के बच्चे शिक्षकों की बदौलत नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। ये बच्चे ज्यादा फीस लेने वाले स्कूलों के बच्चों से भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चंद्र ने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना और दूरदर्शी सोच विकसित करना है।
कई बच्चों ने लिया भाग
इस प्रतियोगिता में जिले भर से कुल 96 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें साइंस मॉडल प्रतियोगिता में 60 और क्विज में 36 बच्चों ने भाग लिया। इसमें विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के प्रथम पांच बच्चों को बैग, स्टेशनरी, विज्ञान की पुस्तकें व टैबलेट के साथ प्रमाण पत्र व क्विज में विज्ञान किट दी गई। विज्ञान प्रतियोगिता में मिल्कीपुर की अनामिका प्रथम, मया के तेजस द्वितीय, रुदौली की प्रतिभा तृतीय, अमानीगंज की अलफिजा चतुर्थ व हरिंग्टनगंज की रागिनी पंचम स्थान पर रहीं।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
क्विज प्रतियोगिता में हरिंग्टनगंज की नैंसी प्रथम, मया के आयुष पांडेय द्वितीय, बीकापुर की काजल यादव तृतीय, रुदौली के सचिन कुमार चतुर्थ व पूरा की विक्की पंचम स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में बैग, स्टेशनरी, विज्ञान की पुस्तकें व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड मसौधा के खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार, विकास खंड हरिंग्टनगंज के खंड शिक्षा अधिकारी राम सुयश वर्मा, जिला समन्वयक प्रशिक्षण आदर्श सिंह व एसआरजी डॉ. अंबिकेश त्रिपाठी, मनीष रस्तोगी, अमित कुमार मिश्रा, सभी विकास खंडों के विज्ञान एआरपी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15