2026 Winter Olympics: आगाज के साथ विवादों में घिरा शीतकालीन ओलंपिक, जानें क्या है मामला
खबर सार :-
2026 Winter Olympics snowboarding: मिलान में 2026 विंटर ओलंपिक्स का आगाज हो चुका है। साथ ही इसका खिलाफ विरोध भी हो रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी जमकर आचोलना हो रही है। वहीं दूसरी सड़कों का पर भी शीतकालीन ओलंपिक का विरोध हो रहा है। जहां पुलिस ने आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
खबर विस्तार : -
2026 Winter Olympics snowboarding: शीतकालीन ओलंपिक 2026 का आगाज हो चुका है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा भी 7 फरवरी को हुई इस सेरेमनी में मौजूद थे। हालांकि 2026 विंटर ओलंपिक्स की ओपनिंग सेरेमनी विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर इसकी जमकर आलोचना हो रही है। जिससे एक नई बहस छिड़ गई है।
दरअसल शीतकालीन ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी मिलान और कोर्टिना डी'एम्पेज़ो में हुई, जबकि मुख्य इवेंट सैन सिरो स्टेडियम में हुआ। सेरेमनी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गए। यूज़र्स ने आयोजकों की जमकर आलोचना की, यह बताते हुए कि सेरेमनी के बिल्कुल आखिर में एक उल्टा पेंटाग्राम दिखाई दे रहा था।
2026 Winter Olympics snowboarding: क्या हो रहा विवाद
ओपनिंग सेरेमनी के आखिर में ओलंपिक कैल्ड्रॉन (जिसे इटैलियन स्कीयर सोफिया गोगिया ने जलाया था) को कुछ यूजर्स ने उल्टा पेंटाग्राम समझा, जिसे शैतानवाद का प्रतीक माना जाता है। कई यूजर्स ने आयोजकों पर शैतानी प्रतीक दिखाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं सेरेमनी के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही हैं। कई यूजर्स ने आयोजकों की कड़ी आलोचना की, यह दावा करते हुए कि उन्होंने सेरेमनी के बिल्कुल आखिर में एक उल्टा पेंटाग्राम देखा। हलांकि इस मामले में इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने अभी तक इन आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
2026 Winter Olympics : विंटर ओलंपिक्स क्या हैं?
बता दें कि विंटर ओलंपिक्स (Winter Olympics) एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय मल्टी-स्पोर्ट इवेंट है जो हर चार साल में बर्फ और आइस ( (Ice and Snow) पर खेले जाने वाले खेलों के लिए आयोजित किया जाता है। यह 1924 में शैमॉनिक्स, फ्रांस में शुरू हुआ था। इसमें स्कीइंग, आइस हॉकी, फिगर स्केटिंग और स्नोबोर्डिंग (snowboarding) जैसे रोमांचक खेल शामिल हैं। इस बार, 'स्की पर्वतारोहण' को पहली बार खेलों में शामिल किया गया है।
उधर इटली के शहर मिलान में ओपनिंग सेरेमनी के एक दिन बाद, शनिवार को हजारों लोगों ने विंटर ओलंपिक्स के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कई मुद्दों पर बैनर पकड़े हुए थे, जिनमें आर्टिफिशियल बर्फ के इस्तेमाल और जंगल काटने से लेकर देश की फाइनेंशियल और फैशन कैपिटल में घरों की कमी तक के मुद्दे शामिल थे। हालांकि पिछले हफ्ते ट्यूरिन में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक झड़पों के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर थी, जिसमें 100 से ज़्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन बनाएगा रिेकॉर्ड, धावकों पर रहेगा पूरा ध्यान
2026-10-14
-
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब जर्मन प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव
2026-10-08
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30