FIFA World Cup 2026 : ब्राजील की टीम में हुई नेमार की वापसी, ढाई साल बाद नेशनल टीम में हुआ चयन
खबर सार :-
जून में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए ब्राजील ने नेमार को टीम में शामिल किया है। नेमार की ढाई साल बाद नेशनल टीम में वापसी हुई है। ब्राजील टीम के मैनेजर कार्लो एंसेलोटी ने सैंटोस स्टार नेमार के नाम की घोषणा अंत में की। इसके साथ ही ब्राजील मीडिया में नेमार के चयन को लेकर हो रही बहस समाप्त हो गई है। ब्राजील वर्ल्ड कप में 13 जून को मोरक्को के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी।
खबर विस्तार : -
FIFA World Cup 2026 : नेमार को जून में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए ब्राजील की टीम में शामिल किया गया है। नेमार की ढाई साल बाद नेशनल टीम में वापसी हुई है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, मैनेजर कार्लो एंसेलोटी ने सैंटोस स्टार नेमार के नाम की घोषणा सबसे आखिर में की, जिससे हाल के हफ्तों में ब्राजील के मीडिया में चल रही चयन को लेकर बहस खत्म हो गई।
FIFA World Cup 2026 : अपनी खूबियों से टीम में जान डाल सकते हैं नेमार
एंसेलोटी ने रियो डी जनेरियो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमने नेमार को इसलिए नहीं चुना क्योंकि हमें लगता है कि वह एक अच्छा बैकअप होंगे, बल्कि इसलिए चुना है क्योंकि वह अपनी खूबियों से टीम में जान डाल सकते हैं। चाहे वह एक मिनट खेलें या 90 मिनट। मुझे लगता है कि हमें पिच पर बिताए गए कुल मिनटों की क्वालिटी पर ध्यान देना होगा। वह तभी खेलेंगे, जब वह खेलने के हकदार होंगे। इसका फैसला ट्रेनिंग करेगी। मुझे लगता है कि यह जरूरी है कि सारी उम्मीदें सिर्फ एक खिलाड़ी पर न टिकी हों।
FIFA World Cup 2026 : 128 इंटरनेशनल मैचों में नेमार कर चुके हैं 79 गोल
34 वर्षीय नेमार ब्राजील के लिए अब तक 128 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। वह टीम की ओर से 79 गोल कर चुके हैं। ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी नेमार के नाम है। नेमार ने ब्राजील की जर्सी में अपना आखिरी मुकाबला साल 2023 में उरुग्वे के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वालीफायर में खेला था, जहां उनके एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट में चोट लग गई थी।
FIFA World Cup 2026 : ब्राजील वर्ल्ड कप में 13 जून को मोरक्को के खिलाफ शुरू करेगी अभियान
बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन के पूर्व फॉरवर्ड इसके बाद से चोटों से जूझ रहे हैं। पिछले साल जनवरी में अपने बचपन के क्लब सैंटोस में लौटने के बाद नेमार ने सभी प्रतियोगिताओं में खेले 38 मुकाबलों में 17 गोल किए हैं। एंसेलोटी ने कहा, "हमने पूरे साल नेमार का मूल्यांकन किया। वह एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और इस वर्ल्ड कप में हमारे लिए अहम साबित होंगे। उनकी वही भूमिका और जिम्मेदारी है, जो बाकी 25 खिलाड़ियों की है। ब्राजील वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज 13 जून को न्यू जर्सी में मोरक्को के खिलाफ करेगा। इसके बाद ग्रुप-सी में टीम की अगली भिड़ंत हैती और स्कॉटलैंड से होगी।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए ब्राजील का स्क्वाड :
गोलकीपर : एलिसन (लिवरपूल), एडरसन (फेनरबाचे), वेवर्टन (ग्रेमियो)
डिफेंडर : एलेक्स सैंड्रो, डैनिलो, लियो परेरा (फ्लेमेंगो), ब्रेमर (जुवेंटस), इबानेज (अल-अहली), वेस्ली (रोमा), मार्क्विनहोस (पेरिस सेंट-जर्मेन), गेब्रियल मैगलहेस (आर्सेनल), डगलस सैंटोस (जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग)
मिडफील्डर : ब्रूनो गुइमारेस (न्यूकैसल), केसेमिरो (मैनचेस्टर यूनाइटेड), डैनिलो सैंटोस (बोटाफोगो), फैबिन्हो (अल-इत्तिहाद), लुकास पैक्वेटा (फ्लेमेंगो)
फॉरवर्ड : एंड्रिक (ल्योन), गेब्रियल मार्टिनेली (आर्सेनल), इगोर थियागो (ब्रेंटफोर्ड), मैथियस कुन्हा (मैनचेस्टर यूनाइटेड), राफिन्हा (बार्सिलोना), विनीसियस जूनियर (रियल मैड्रिड), लुइज हेनरिक (जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग), नेमार (सैंटोस), रेयान (बोर्नमाउथ)।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन बनाएगा रिेकॉर्ड, धावकों पर रहेगा पूरा ध्यान
2026-10-14
-
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब जर्मन प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव
2026-10-08
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30