मिडिल ईस्ट तनाव का असर: Doha Gymnastics World Cup Postponed, फॉर्मूला-1 रेस भी रद्द, कई बड़े इवेंट प्रभावित
खबर सार :-
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने वैश्विक खेल कैलेंडर को झकझोर दिया है। दोहा जिमनास्टिक्स वर्ल्ड कप का स्थगन और फॉर्मूला-1 रेस रद्द होना इस संकट की गंभीरता को दर्शाता है। खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए लिए गए ये फैसले जरूरी हैं, लेकिन इससे खेल जगत को बड़ा नुकसान भी हो रहा है। अब सबकी नजर क्षेत्र में जल्द स्थिरता लौटने पर है।
खबर विस्तार : -
Middle East Tension Impact: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब वैश्विक खेल आयोजनों पर साफ नजर आने लगा है। इसी कड़ी में अप्रैल 2026 में कतर की राजधानी दोहा में होने वाला आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स अपैरेटस वर्ल्ड कप स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय वर्ल्ड जिमनास्टिक्स की कार्यकारी समिति ने एक आपात ऑनलाइन बैठक के बाद लिया। इससे निश्चित तौर पर लंबे समय से वर्ल्ड कप की तैयारियों में लगे खिलाड़ियों का मनोबल टूटेगा और उनको दुख होगा। वहीं खेल प्रेमी में भी निराशा का भाव जागेगा।
15 से 18 अप्रैल के बीच प्रस्तावित था World Cup
वर्ल्ड जिमनास्टिक्स संस्था ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि मौजूदा क्षेत्रीय हालात को देखते हुए 15 से 18 अप्रैल के बीच प्रस्तावित आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स अपैरेटस वर्ल्ड कप स्थगित कर दिया गया है, वर्तमान में जो भी परिस्थियां चल रही है, उसको ध्यान में रखते हुए इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को फिलहाल टालना ही उचित समझा गया। खास बात यह है कि इस इवेंट को केवल स्थगित ही नहीं किया गया, बल्कि इसे दोबारा आयोजित करने की कोई नई तारीख भी घोषित नहीं की गई है। इससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के मन में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।

सुरक्षा कारणों से कई टीमों ने भागीदारी वापस ली
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद क्षेत्र में अस्थिरता बहुत अधिक बढ़ गई है। इसका सीधा असर खेलों पर पड़ा है, क्योंकि कई देशों की टीमों ने सुरक्षा कारणों से अपनी भागीदारी वापस ले ली या आवेदन स्थगित कर दिए। इसलिए वर्ल्ड जिमनास्टिक्स संस्था ने खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है।
देर से आवेदन करने पर जुर्माना नहीं
हालांकि, वर्ल्ड जिमनास्टिक्स ने खिलाड़ियों को राहत देते हुए कहा कि अप्रैल में काहिरा और ओसिजेक में होने वाले अन्य वर्ल्ड कप चरणों के लिए देर से आवेदन करने पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। यह फैसला उन एथलीट्स के हित में लिया गया है, जो वर्तमान हालात के कारण समय पर आवेदन नहीं कर पाए।
संस्था ने रैंकिंग संबंधी नियमों में किया बदलाव
इस बीच, वर्ल्ड जिमनास्टिक्स संस्था ने अपनी हालिया बैठक में कुछ महत्वपूर्ण नियमों में किए गए बदलावों को भी मंजूरी दी है। अब रैंकिंग सिस्टम में अधिक प्रतियोगिताओं के परिणामों को शामिल किया जाएगा। नए नियमों के तहत, किसी भी जिमनास्ट की रैंकिंग उसके द्वारा खेले गए पांच मुकाबलों में से तीन सर्वश्रेष्ठ स्कोर के आधार पर तय होगी। यह बदलाव खास तौर पर अपैरेटस विशेषज्ञों के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप क्वालिफिकेशन के रास्ते को अधिक पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। वर्ल्ड जिमनास्टिक्स ने यह भी स्पष्ट किया कि इस विशेष परिस्थिति में अन्य आधिकारिक नियमों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। संस्था ने मिडिल ईस्ट के प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जल्द स्थिरता लौटने की उम्मीद जताई है।

फॉर्मूला-1 ने भी अपने कैलेंडर में किया बदलाव
गौरतलब है कि यह संकट सिर्फ जिमनास्टिक्स तक सीमित नहीं है। मोटरस्पोर्ट्स की दुनिया भी इससे अछूती नहीं रही। मध्य एशिया में बढ़ते तनाव के कारण फॉर्मूला-1 को भी अपने कैलेंडर में बदलाव करना पड़ा है। बहरीन और सऊदी अरब में होने वाली दो प्रमुख रेस सुरक्षा और लॉजिस्टिक कारणों से रद्द कर दी गई हैं। जिससे 2026 सीजन में 22-रेस का कैलेंडर कम हो जाएगा और स्प्रिंग ब्रेक लंबा हो जाएगा। इस निर्णय के बाद 12 अप्रैल को साखिर और 19 अप्रैल को जेद्दा में प्रस्तावित ये रेस अब नहीं होंगी, जिसकी वजह से इस सीजन का शेड्यूल भी छोटा हो जाएगा। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि क्षेत्र में जल्द शांति बहाल नहीं होती, तो आने वाले महीनों में और भी अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों पर असर पड़ सकता है। ऐसे में खेल संगठनों के लिए संतुलन बनाना बड़ी चुनौती बन गया है।

मिडिल ईस्ट तनाव के कारण ICC की मीटिंग भी टली
मध्य एशिया में बढ़ते तनाव का असर क्रिकेट पर भी देखने को मिला है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 25 से 27 मार्च के बीच दोहा (कतर) में होने वाली अपनी बोर्ड और कमेटी मीटिंग को फिलहाल टाल दिया है। अब यह बैठक अप्रैल में होने की संभावना है, हालांकि नई तारीख अभी तय नहीं की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मिडिल-ईस्ट क्षेत्र में चल रहे तनाव और सुरक्षा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया। ICC ने अपने सदस्य बोर्डों को इस बारे में आधिकारिक जानकारी दे दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन बनाएगा रिेकॉर्ड, धावकों पर रहेगा पूरा ध्यान
2026-10-14
-
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब जर्मन प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव
2026-10-08
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30