Bangladesh vs New Zealand 3d T20: तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से ड्रॉ
खबर सार :-
Bangladesh vs New Zealand 3d T20 Highlights: न्यूज़ीलैंड ने बारिश से प्रभावित तीसरे T20I में बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया। 103 रन के टारगेट का आसानी से पीछा करते हुए बेवॉन जैकब्स ने शानदार प्रदर्शन किया। फिलहाल सीरीज़ 1-1 से बराबर हो गई है।
खबर विस्तार : -
Bangladesh vs New Zealand 3d T20: बांग्लादेश बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। बारिश से प्रभावित तीसरे और अंतिम मैच में न्यूज़ीलैंड ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 6 विकेट से जीत हासिल की। बांग्लादेश दौरे के दौरान वनडे सीरीज़ 1-2 से हारने के बाद न्यूज़ीलैंड को T20 सीरीज़ के पहले मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद, बारिश के कारण अगला मैच रद्द कर दिया गया। नतीजतन, सीरीज़ का तीसरा मैच निर्णायक बन गया।
Bangladesh vs New Zealand: 102 रनों पर ही सिमट गई थी बांग्लादेश
शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेशी टीम 14.2 ओवरों में महज़ 102 रनों पर ही ढेर हो गई। सैफ़ हसन ने तंज़ीद हसन के साथ मिलकर 3.1 ओवरों में 21 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। हालांकि बांग्लादेशी टीम 6.4 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 50 रनों के स्कोर पर पहुंची ही थी कि बारिश आ गई। जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो दोनों पारियों की 5-5 ओवरों की कटौती कर दी गई।
जोश क्लार्कसन ने झटके 3 विकेट
कप्तान लिटन दास ने तौहीद हृदोय के साथ चौथे विकेट के लिए 22 गेंदों में 28 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को 63 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। लिटन 17 गेंदों में 26 रन बनाया। इसके अलावा तौहीद ने बांग्लादेश के कुल स्कोर में 33 रनों का योगदान दिया। अपनी 24 गेंदों की इस पारी में, उन्होंने 2 छक्के और 3 चौके लगाए। मेहमान टीम की ओर से जोश क्लार्कसन ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट लिए, जबकि नाथन स्मिथ और बेन सियर्स ने 2-2 विकेट लिए। जेडन लेनोक्स और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट लिया।
न्यूजीलैंड ने 11.4 ओवर में जीता मैच
न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 15 ओवरों में 103 रनों का लक्ष्य मिला जिसे मेहमान टीम ने सिर्फ़ 11.4 ओवरों में ही सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। न्यूज़ीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही; उन्होंने पहले 5 ओवरों में ही 4 विकेट गंवा दिए थे और स्कोरबोर्ड पर सिर्फ़ 33 रन थे। इस मुश्किल मोड़ से, बेवन जैकब्स ने डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के साथ मिलकर 40 गेंदों में 71 रनों की अटूट साझेदारी की और कीवी टीम को जीत दिलाई।
जैकब्स 31 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 3 छक्के और 5 चौके शामिल थे जबकि डीन ने भी 15 गेंदों में 15 रनों की उतनी ही शानदार नाबाद पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से शोरिफुल इस्लाम ने 19 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि मेहदी हसन ने 1 विकेट लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन बनाएगा रिेकॉर्ड, धावकों पर रहेगा पूरा ध्यान
2026-10-14
-
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब जर्मन प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव
2026-10-08
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30