आशीष यादव ने वर्ल्ड U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रचा इतिहास, 10 साल बाद भारत को दिलाया मेडल
खबर सार :-
आशीष यादव ने वर्ल्ड एथलेटिक्स U-20 चैंपियनशिप 2026 में जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। आशीष ने 10 साल बाद, बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
खबर विस्तार : -
World Athletics U20 Championships 2026: भारतीय फैंस के लिए गुड न्यूज आई है। वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप के तीसरे दिन, आशीष यादव (Ashish Yadav) ने पुरुषों के जैवलिन थ्रो इवेंट में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। आशीष यादव वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो में मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। हालांकि, वे गोल्ड मेडल से चूक गए। इससे पहले, नीरज चोपड़ा ने 2016 में गोल्ड मेडल जीता था। आशीष ने ओरेगन में पुरुषों के जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतकर इस टूर्नामेंट में भारत को पहला पदक दिलाया।
74.09 मीटर की थ्रो के साथ जीता सिल्वर
भारत के 19 साल के आशीष यादव ने पुरुषों के जैवलिन थ्रो के तीसरे राउंड में 74.09 मीटर की थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि फाइनल में हिस्सा लेने वाले दूसरे भारतीय, टी. धरणीधरन, 72.35 मीटर की थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे। हालांकि आशीष यादव की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वे अपने पहले दो थ्रो में 70 मीटर का मार्क भी पार नहीं कर पाए। हालांकि, तीसरे थ्रो में उन्होंने अपनी काबिलियत दिखाई और लय हासिल की और आखिरकार अपने करियर का सबसे बड़ा मेडल जीता।
एडिसन जेम्स ने 73.89 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। आशीष यादव, दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के बाद, इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। नीरज ने बिडगोस्जक में 86.48 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था और वर्ल्ड U-20 रिकॉर्ड बनाया था। यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।
कौन हैं आशीष यादव ? ऐसा रहा अब तक का सफर
बता दें कि आशीष यादव (Ashish Yadav) का जन्म 11 अप्रैल, 2007 हुआ था। 19 साल के आशीष यादव घरेलू स्तर पर उत्तर प्रदेश और आर्मी के लिए खेलते है। मार्च 2026 में, उन्होंने पटियाला में हुई इंडियन ओपन थ्रोज़ प्रतियोगिता में U-20 का खिताब जीता था। इस दौरान उन्होंने अपने आखिरी प्रयास में 74.49 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (पर्सनल बेस्ट) दर्ज किया। इसके बाद, आशीष ने लुधियाना में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज़ में 72.27 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और तुमकुरु में नेशनल जूनियर U-20 एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में 73.12 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता; उस इवेंट में वे रोहन यादव के बाद दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने 73.37 मीटर का थ्रो किया था।
साउथ अफ्रीकी में जीता गोल्ड
इससे पहले आशीष यादव ने साउथ अफ्रीका के जोहान-हेंड्रिक हेमैन्स ने ओरेगन में 80.50 मीटर की शानदार थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। यह इस सीजन में किसी भी एथलीट की सबसे अच्छी थ्रो थी। हेमैन्स ने अपनी पहले ही थ्रो से बढ़त बना ली थी। उन्होंने सभी राउंड में अपनी बढ़त बनाए रखी और आखिरकार 80 मीटर से ज़्यादा की थ्रो हासिल किया जो उनके करियर का बेस्ट प्रदर्शन था।
ये भी पढ़ेंः- IND vs SL: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर ! कप्तान शुभमन गिल को लगी चोट, वॉर्मअप मैच से बाहर
अन्य प्रमुख खबरें
-
Cristiano Ronaldo ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा
2026-11-05
-
दिल्ली में एनसीडब्ल्यू का महिला खिलाड़ियों के लिए खेल शक्ति का आयोजन
2026-11-02
-
मेसी का धमाका, इंटर मियामी ने न्यू इंग्लैंड को 2-1 से हराया
2026-11-02
-
विश्व आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 20 पदक
2026-10-31
-
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की शानदार जीत, जापान और मलेशिया भी जीते
2026-10-30
-
Liverpool vs Chelsea: चेल्सी को हराकर क्वार्टर फाइनल में लिवरपूल
2026-10-29
-
Neeraj Yadav Suicide: गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की खुदकुशी
2026-10-28
-
एशियन पैरा गेम्स में 114 पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
2026-10-24
-
Real Madrid vs RB Leipzig: रियल मैड्रिड ने लीपज़िग को 4-0 तरह से हराया
2026-10-22
-
Asian Para Games: दीप्ति जीवनजी ने भारत को दिलाया पांचवां गोल्ड
2026-10-20
-
Asian Para Games: निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता गोल्ड
2026-10-19
-
एशियन पैरा गेम्स में मोना ने गोल्ड तो अवनि लेखरा ने जीता सिल्वर
2026-10-19
-
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन बनाएगा रिेकॉर्ड, धावकों पर रहेगा पूरा ध्यान
2026-10-14
-
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब जर्मन प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव
2026-10-08
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07