UP BJP New Team: पंकज चौधरी ने जारी की बीजेपी की नई टीम, 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी
खबर सार :-
उत्तर-प्रदेश बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी शुरु हो गई है। पार्टी ने अपनी नई टीम का एलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को फाइनल लिस्ट सौंप दी है।
खबर विस्तार : -
UP BJP Team Finalised: उत्तर-प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम का ऐलान किया है, जिसमें 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल हैं। इसमें कई महिलाओँ को भी अवसर दिया गया है। इसके साथ ही 46 मंत्री, क्षेत्रीय और मोर्चा प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी इसी रणनीति के साथ आगामी चुनाव में उतरेंगें।
UP BJP New Team: 19 नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया
इस लिस्ट में कुल 19 नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसमें प्रियंका रावत, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल और डॉ. कृतिका अग्रवाल जैसी महिला नेताओं को भी जगह मिली है. रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, अंकुर शर्मा, अनिल यादव समेत 46 नेताओं को मंत्री बनाया गया है। पश्चिमी क्षेत्र की बात करें तो नबाब सिंह नागर, ब्रज क्षेत्र पूरन लाल लोधी, कानपुर क्षेत्र राम किशोर साहू, अवध क्षेत्र अवधेश द्विवेदी, काशी क्षेत्र अशोक चौरसिया और गोरखपुर क्षेत्र विनोद राय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
UP BJP New Team: दिनेश प्रताप को यूपी बीजेपी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया
इस मोर्चों में रोहित मिश्रा युवा मोर्चा, प्रकाश पाल पिछड़ा मोर्चा, देवेन्द्र सिंह किसान मोर्चा, अशोक रावत अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाह महिला मोर्चा और विद्याभूषण गोंड अनुसूचित जनजाति मोर्चा को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर चुना गया है। इसके साथ ही दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशुराज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि यूपी में बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव की संभावना बहुत पहले से जताई जा रही थी। बता दें कि दिनेश प्रताप को यूपी बीजेपी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।
UP BJP New Team: नीरज सिंह, पूजा पाल, सुरेश राणा को बीजेपी को अध्यक्ष का पदभार
गुरुवार की सुबह प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बीजेपी संगठन के बारे में मीडिया को जानकारी दी कि, जब मीडिया ने उनसे पूछा था कि संगठन की सूची कब तक जारी की जाएगी, तब उन्होंने थोड़ा सब्र रखने को कहा और इसके कुछ ही समय बाद बीजेपी संगठन की ओर से सूची जारी कर दी गई। इसके पहले सीएम योगी और पंकज चौधरी के साथ शीर्ष नेताओं ने कई बार दिल्ली में मीटिंग कर फाइनल किए गए नाम की चर्चा की थी। इसमें चर्चित चेहरों के बारे में बात करें तो राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह, पूजा पाल, सुरेश राणा को बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा नीरज सिंह को उत्तर-प्रदेश का बीजेपी उपाध्यक्ष भी बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी का पिछली सरकार पर बड़ा आरोप, BGBS के लिए FICCI को 324 करोड़ रुपये भुगतान का दावा, FICCI ने दिया जवाब
अन्य प्रमुख खबरें
-
भाजपा में शामिल होते ही युजवेंद्र चहल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
2026-11-22
-
बीजेपी के "राधे-राधे, कमल खिला दे" नारे पर सियासी संग्राम तेज
2026-11-22
-
मुलायम सिंह के मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बयान को किया याद
2026-11-22
-
ओडिशा विधानसभा के भीतर सियासती ड्रामा, चर्चा के लिए आत्मदाह की चेतावनी
2026-11-20
-
Rajasthan पंचायत चुनावों के लिए 37 districts में मतगणना जारी
2026-11-20
-
बालासाहेब ठाकरे के अपमान पर मुंबई मनपा में हंगामा, दिनभर रही गहमागहमी
2026-11-18
-
DELHI में 8976 करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम जारी
2026-11-18
-
यूपी में भाजपा हैट्रिक के साथ बनाएगी नया रिकॉर्ड- सीएम यगी
2026-11-18
-
शिवसेना (यूबीटी) ने सीएम फडणवीस, केंद्र और चुनाव आयोग पर साधा निशाना
2026-11-17
-
एसआईआर प्रक्रिया पर संजय सरावगी ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना
2026-11-17
-
मोहब्बत की दुकान थमा गए थे बड़े नेता, भाजपा की सदस्यता लेने चले गए कार्यकर्ता
2026-11-16
-
'इंडिया ब्लॉक' ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा
2026-11-16
-
जनगणना के सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना
2026-11-16
-
दलित समाज करने जा रहा इनका सफाया, अखिलेश ने BJP सरकार पर बोला हमला
2026-11-15
-
Jaipur नगर निगम में घमासान, Mayor के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा
2026-11-15