शुभेंदु अधिकारी का पिछली सरकार पर बड़ा आरोप, BGBS के लिए FICCI को 324 करोड़ रुपये भुगतान का दावा, FICCI ने दिया जवाब

खबर सार :-

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की सरकार पर  BGBS के लिए FICCI को 324.74 करोड़ रुपये देने का आरोप लगाया था, जबकि इन दावों को FICCI ने नकार दिया है।
शुभेंदु अधिकारी का पिछली सरकार पर बड़ा आरोप, BGBS के लिए FICCI को 324 करोड़ रुपये भुगतान का दावा, FICCI ने दिया जवाब

खबर विस्तार : -

Ficci  Bgbs Controversy: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंंगलवार को ममता बनर्जी की पिछली सरकार पर अवैध भुगतान करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में दस्तावेज पेश करते हुए दावा किया कि तत्कालीन वित्त मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बन्रजी के सीधे आदेश पर सरकारी खजाने से फिक्की को 324.73 करोड़ हस्तांतरित किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारी भरकम रकम नियमों और स्थापित मानदंडों को नजरअंदाज कर एक निजी उद्योग और व्यापार संगठन को दी गई। हालांकि FICCI ने इन दावों को खारिज कर दिया है। 

Ficci  Bgbs Controversy: ममता बनर्जी की पिछली सरकार पर अवैध भुगतान का आरोप- शुभेंदु अधिकारी 

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि एक बिजनेस कॉन्क्लेव के आयोजन के लिए FICCI (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) को 324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया गया। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भी संकेत दिया कि यह पेमेंट तय नियमों का उल्लंघन के साथ किया गया है। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान, मुख्यमंत्री ने इससे जुड़े सरकारी दस्तावेज भी पेश किए। उन्होंने विपक्ष की ओर देखते हुए कहा, "क्या आप देखना चाहते हैं कि आपकी नेता ने क्या किया है? आप BGBS की इतनी तारीफ करते हैं। FICCI को 324.73 करोड़ रुपये दिए गए थे।"  

Ficci  Bgbs Controversy: मुख्यमंत्री ने इससे संबंधित दस्तावेज पेश किए

बता दें कि साल 2015 में ममता बनर्जी की पहल में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (BGBS), शुरु किया गया था। इसके तहत राज्य में घरेलु और विदेशी निवेश लाने के लिए शुरु किया गया था। इस समिट के अलग-अलग सम्मेलन में कई देशों के बड़े-बड़े उद्योगपति, राजनायिक और बिजनेस डेलिगेशन शामिल हुए हैं। शुभेंदु अधिकारी ने "बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट का आयोजन सरकार ने किया था। पूर्व वित्त मंत्री आपकी पूर्व मुख्यमंत्री ने सीधे FICCI को 324.73 करोड़ रुपये दिए। यह पैसा कैसे दिया गया?" उन्होंने इसके हस्ताक्षर वाले दस्तावेज भी दिखाए हैं और दावा करते हुए कहा, "यह तो बस हिमशैल का सिरा यानी समस्या का बहुत छोटा हिस्सा है।"  

Ficci  Bgbs Controversy: FICCI ने इन आरोपों को सिरे से नकारा

इस पर FICCI ने अपने जवाब पेश करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने उसे बंगाल ग्लोबल समिट बिजनेस समिट के सात सम्मेलन- 2016, 2017, 2018, 2019, 2022, 202, 2025 के लिए नेशनल इंडस्ट्री पार्टनर के लिए चुना था। इंडस्ट्री चैंबर ने कहा कि इन सात सम्मेलन के दौरान, उसने इवेंट से संबंधित मैनपावर और ऑर्गनाइजेशनल खर्चों के लिए पश्चिम बंगाल इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (WBIDC) से कुल मिलाकर लगभग 16 करोड़ रुपये की मैनजमेंट फीस मिली थी। 

ये भी पढ़ें: Azam Khan News: आजम खान के जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग का शिकंजा, वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में भेजा नोटिस

अन्य प्रमुख खबरें