UGC NET पेपर लीक का दावा: राहुल गांधी बोले- 2.5 लाख रुपये में बेचा गया प्रश्नपत्र, NTA पर उठे सवाल
खबर सार :-
नीट पेपर लीक होने का बाद अब यूजीसी नेट का पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा है। दरअसल राहुल गांधी ने दावा किया है कि यूजीसी नेट का पेपर कथित तौर पर ढाई लाख में बेचा गया है।
खबर विस्तार : -
UGC NET Paper Leak : देश में पेपर लीक के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। नीट यूजी पेपर लीक का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ है कि यूजीसी नेट को लेकर भी पेपर लीक के दावे किए जा रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और एनटीए पर निशाना साधते हुए यूजीसी नेट परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा कर रहे हैं।
उनका कहना है कि यूजीसी नेट का प्रश्न पत्र कथित तौर पर 2.5 लाख में बिका है।
राहुल गांधी का दावा यूजीसी नेट 2026 का पेपर लीक
देश में पेपर लीक होने का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रही है। हाल ही में एक और बड़ी परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा है। यूजीसी नेट का परीक्षा जून 2026 में कराया गया था। जो कि 22 जून से 30 जून तक चला था। छात्र अब इसके प्रोविजनल आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पेपर लीक होने की बात सामने आ रही है, जो छात्रों को एक बार फिर से चिंता में डाल रही है। परीक्षा में शामिल कुछ अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि दो साल पुराने पेपर से लगभग 67 प्रश्न हूबहू मेल खा रहे थे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लोकसभा में पेश किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर केंद्र सरकार और नेशनल टेस्ट एजेंसी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले सप्ताह हुई यूजीसी नेट की परीक्षा का पेपर लीक हो चुका है।
यूजीसी नेट का पेपर 2.5 लाख रुपये में बेचा गया- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दावा है कि यूजीसी नेट परीक्षा से कुछ ही समय पहले 100 पन्नों की एक सीक्रेट फाइल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनका कहना था कि यह क्वेश्नचन पेपर सेटिंग का हिस्सा थी, जिसे गुप्त रखा जाता है। यह एजेंसी के पास सुरक्षित रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजशास्त्र के असली प्रश्नपत्र से इस पीडीएफ के लगभग 90 प्रश्न मैच कर रहे थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस पीडीएफ को यूपी, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों में 2.5 लाख रुपये में बेचा गया है। इसके अलावा इस नेटवर्क की ओर से सीएसआईआर-नेट, हरियाणा टीईटी और एडीए जैसी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र भी बेचे गए हैं।
हरियाणा के रोहतक में छात्र नेताओं ने किया दावा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पहले हरियाणा के रोहतक में छात्र नेताओं ने इस बात का दावा किया था। उन्होंने दावा किया है कि 29 और 30 जून को कुछ विषयों के प्रश्नपत्र लीक हो चुके थे। छात्रनेता दीपक धनखड़ और अंकित फोगाट ने एक वीडियो जारी कर समाजशास्त्र का पेपर दिखाते हुए दावा कि अभ्यर्थियों को दो सेट पढ़ाए गए थे। जिनमें से 100 प्रश्नों का सेट परीक्षा में आए प्रश्नों से मैच कर रहे थे। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों का एनटीए के मूल प्रश्नपत्र से आधिकारिक मिलान कराया जाए और उनकी स्वतंत्र डिजिटल फॉरेंसिक जांच भी कराई जाए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस दावे से जुड़ा स्क्रीनशॉट फेसबुक पर साझा किया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ओडिशा में 12 घंटे का बंद, ट्रेन और ट्रांसपोर्ट सेवाएं प्रभावित
2026-10-08
-
नितिन नवीन की कांग्रेस पर टिप्पणी, ये लोग अराजकतावादी सोच वाले हैं, सिर्फ जहर घोलना जानते हैं
2026-10-08
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04