Maharashtra Tet Paper Leak: महाराष्ट्र TET पेपर लीक बड़ा खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार, छापेमारी कर बिजेंद्र गुप्ता की तलाश जारी
खबर सार :-
महाराष्ट्र पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इसमें बिहार के समस्तीपुर निवासी बिजेंद्र गुप्ता का नाम सामने आया है। मुंबई पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस मामले में तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबर विस्तार : -
Maharashtra Tet Paper Leak: महाराष्ट्र में 28 जून को होने वाले TET की परीक्षा 27 जून को लीक हो गई थी। जिसके बाद परीक्षा एजेंसी को पेपर रद्द कराना पड़ा। इस बीच पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही थी। जिसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में तीन दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि इसका मास्टरमाइंड अभी भी फरार है और पुलिस उसे ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
Maharashtra Tet Paper Leak: जांच में तीन आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर लीक होने के बाद पुलिस ने जांच में पाया कि बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला बिजेंद्र गुप्ता इस मामले का मास्टरमाइंड है। वह इस समय फरार चल रहा है। मुंबई पुलिस ने बिजेंद्र की तलाश के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। हालांकि इस केस में तीन आरोपी राजीव शाह (45, बिहार), आकाश कुमार (30, बिहार) और धीरज कुमार (28, हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग बिजेंद्र गुप्ता के लिए काम करते थे। जांच में यह भी सामने आया कि बिजेंद्र काफी समय से कई परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में शामिल था। लंबे समय से वह पुलिस से बचता रहा है।
Maharashtra Tet Paper Leak: डेढ़ करोड़ रुपये में बेचे जाने थे पेपर
मुंबई पुलिस की कई टीमें बिजेंद्र गुप्ता की तलाश में अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर रही है। इसके पहले भिवंडी पुलिस ने TET पेपर लीक में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली से अपने साथ चार सेट प्रश्न पत्र लाए थे और उन्हें करीब डेढ़ करोड़ रुपये में बेचने की फिराक में थे। महाराष्ट्र के सीएम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने TET पेपर लीक के मामले की जांच के लिए ठाणे जॉइंट पुलिस कमिश्नर पंजाबराव उगले के नेतृत्व में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम का गठन करने का आदेश दिया है। सीएम ने स्कूल शिक्षा मंत्री दाद भुसे और पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
Maharashtra Tet Paper Leak: आरोपियों के खिलाफ मकोका (MCOCA) के तहत कार्रवाई- उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
इसके साथ ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पेपर लीक के आरोपियों के खिलाफ मकोका (MCOCA) के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आशंका जताई है कि इस मामले के पीछे किसी बड़े संगठित नेटवर्क का हाथ है, जिसकी जांच की जा रही है। एसीपी अशोक दुधे के मुताबिक इस जांच में जिसका भी नाम सामने आएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल छात्र सुरक्षित तरीके से री-एग्जाम का इंतजार कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राजस्थान CET परीक्षा में छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी, दो घंटे पहले पहुंचना होगा केंद्र
2026-11-19
-
UGC NET Exam Schedule: यूजीसी नेट परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी
2026-11-19
-
श्रीश्री रविशंकर के प्रयासों की हुई सराहना, आइकॉनिक टावर का उपराष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
2026-11-16
-
NICL Recruitment: एनआईसीएल में अप्रेंटिस के 200 पदों पर निकली भर्ती
2026-11-04
-
तमिलनाडु सरकार ने किया नीट का विरोध, विकल्प के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव
2026-11-04
-
परिषदीय विद्यालयों पर योगी की नजर, परीक्षा में टीचर दिखाएं परिणाम
2026-10-29
-
ISRO URSC Recruitment 2026: 61 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर तक करें आवेदन
2026-10-24
-
LUCKNOW: नई तकनीक Forensic को युवाओं के भविष्य से जोड़ना जरूरी: Yogi-Adityanath
2026-10-24
-
ONGC Recruitment 2026: सीए-सीएमए ट्रेनिंग के 50 पदों पर भर्ती
2026-10-23
-
PM-DAKSH योजना से 1.87 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षण, हजारों को नौकरी के ऑफर
2026-10-22
-
त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स की चांदी, एडटेक में मौके 50% बढ़े
2026-10-22
-
डीएम के पास होगी सारी जिम्मेदारी, बच्चों में तार्किक शक्ति का विकास करेंगे
2026-10-21
-
Army Agniveer Rally 2026: 14 नवंबर से भर्ती रैली, हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल
2026-10-17
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15